Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

समाजवादी पार्टी : पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Pragya News 24

Wed, Aug 5, 2026
Post views : 158

आगरा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का मंगलवार को आगरा आगमन पर धाकड़ समाज द्वारा धाकरान चौराहा स्थित हर्षवर्धन धाकड़ के निवास पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं जयघोष के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी सदस्य डॉ. नरेन्द्र सिंह धाकड़ ने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को श्रद्धापूर्वक शंख भेंट कर सम्मानित किया। वैदिक ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के बीच शंखनाद करते हुए प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर श्याम लाल पाल ने भी शंख बजाकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विजय का संकल्प व्यक्त किया।

अपने संबोधन में श्याम लाल पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर प्रदेश के विकास एवं सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।

समारोह में समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, धाकड़ समाज के प्रदेश अध्यक्ष निहाल धाकड़, युवा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र धाकड़, प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र धाकड़, जिला अध्यक्ष सत्यभान धाकड़, चंद्रशेखर धाकड़, करण धाकड़, विष्णु धाकड़, चौधरी अजय धाकड़, चौधरी गोपाल धाकड़, शेरा धाकड़, पिंटू धाकड़ सहित धाकड़ समाज के गणमान्य नागरिक, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन