Wed 07 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“बरषहिं सुमन देव मुनि बृंदा…” पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य राम बारात, आगरा बना राममय मां गौरा के पूजन को निकलीं जनकनंदिनी, सखियों संग नगर भ्रमण पर निकलीं सीताजी ‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’ ‘मीट एट आगरा’ बना फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां 168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार मेहंदी, संगीत और लगन से सजा अग्रवन, राम के हाथों में रची ‘सीता’ नाम की मेहंदी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जल्द आगरा में एक ही परिसर में होंगे सभी मण्डलीय कार्यालय, भूमि चयन को मंडलायुक्त ने दिये निर्देश

Pragya News 24

Tue, May 28, 2024
Post views : 49

आगरा। आज मंगलवार को मंडल स्तर पर एकीकृत मंडलीय कार्यालय परिसर के निर्माण हेतु प्रस्तावित परियोजना के संबंध में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी, एडीए उपाध्यक्ष अनिता यादव, अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार, अपर आयुक्त न्यायिक (द्वितीय) गरिमा सिंह, एडीएम प्रशासन अजय कुमार, एडीएम प्रोटोकॉल प्रशांत सिंह सहित पीडब्लूडी, रक्षा संपदा आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में सर्वप्रथम मण्डलीय कार्यालय परिसर के निर्माण हेतु भूमि चयन पर विस्तृत चर्चा की गयी। मंडलायुक्त ने एडीए, रक्षा संपदा, पीडब्लूडी और तहसील अधिकारियों को निर्देश दिये कि मण्डलीय कार्यालय निर्माण हेतु कितनी भूमि की आवश्यकता है, जितनी भूमि चाहिए उतनी भूमि शहर में कहाँ-कहाँ उपलब्ध है, परिसर में प्रवेश के लिए मुख्य मार्ग से कनेक्विटी है या नहीं, इत्यादि का संयुक्त सर्वे कर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

वहीं मंडलायुक्त कार्यालय में ई ऑफिस प्रणाली लागू करने के संबंध में समीक्षा की गयी। अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि कार्यालय के समस्त पटल पर पेपरलैस कार्य हेतु संबंधित अधिकारियों की लॉग इन आईडी नोडल संस्था द्वारा जारी कर दी गयी है। नोडल अधिकारी नामित कर दिये गए हैं। सॉफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है। मंडलायुक्त ने संबंधित नोडल संस्था से वार्ता कर ई ऑफिस के समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिये।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन