Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: प्रेम से पगे लट्ठों की बौछारों संग श्याम प्रेमियों ने खेली गोप-गोपी बन होली

Pragya News 24

Tue, Mar 19, 2024
Post views : 75
  • श्रीखाटू श्याम जी मंदिर, जीवनी मंडी में चल रहा है श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव
  • चतुर्थ दिवस खेली गयी ब्रज की लट्ठामार होली, गोपी बधाई महोत्सव में झूमे भक्त
  • मंदिर परिसर में प्रतिदिन सायं 7 से 9 बजे के मध्य खेली जा रही विभिन्न प्रकार की होली

आगरा। चेहरे पर घूंघट और हाथों में लट्ठ, कोई बना अपने कान्हा की गोपी तो किसी ने हुरियारा बन खाई लट्ठों की मार। प्रेम से पगी ये मार कर रही थी आनंद की बौछार। इस बौछार में जमकर भीखे जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में श्याम प्रेमी।

मंगलवार को श्रीखाटू श्याम जी मंदिर का नजारा बरसाना की रंगीली गली जैसा हो रखा था। गुलाल की भीनी सुगंध और रंगत के मध्यम श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के अन्तर्गत लट्ठामार होली खेली गयी। साथ में गोपी बधाई महोत्सव में रसियों की मधुर तान भी छिड़ी। चंग और पखावज की थाप पर आज ब्रज में होली रे रसिया, होली खेलन आ जइयो बरसाने में… जैसे गीतों पर ब्रज की हुरियारन और हुरियारा बन हर भक्त झूम रहा था। चतुर्थ दिवस फाल्गुन विशेष श्रंगार सेवा राजीव नगाइच की ओर से थी और लट्ठमार होली का आयोजन मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया गया था।

इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विकास गोयल, मनीष गोयल, राजेश जैसवाल, रविशंकर अग्रवाल, अमित गोयल, कन्हैया लाल अग्रवाल, विपिन बंसल, संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

रंगभरनी एकादशी पर पूरे दिन खुलेगा मंदिर
अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि ब्रज के आनंद में हर कोई सराबोर हो रहा है। 20 मार्च, बुधवार को रंगभरनी एकादशी के अवसर पर मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। जिसे देखते हुए मंदिर के पट सुबह 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक खुले रहेंगे। दोपहर के समय एक घंटे के लिए साफ-सफाई हेतु पट बंद किये जाएंगे। करीब दो लाख से अधिक भक्त रंगभरनी एकादशी पर दर्शन के लिए पधारेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन