Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: बोदला-बिचपुरी मार्ग पर दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रांसफार्मर फटा, गर्म तेल से जले तीन युवक

Pragya News 24

Sun, Mar 24, 2024
Post views : 63

जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के बोदला बिचपुरी मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रांसफार्मर के नीचे दुकान लगा रहे तीन व्यक्ति अचानक चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि पहले ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ और उसके बाद अचानक ट्रांसफार्मर में मौजूद गर्म तेल गिरा, जिसकी चपेट में आने से तीनों व्यक्ति बुरी तरह जल गए।

शनिवार दोपहर करीब तीन बजे का समय रहा होगा, जब पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बोदला बिचपुरी मार्ग पर जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। सूचना मिलते ही चौकी पर तैनात दो सिपाही ब्रजकिशोर और योगेंद्र तत्काल मौके पर पहुंचे। बिजली के ट्रांसफार्मर के नीचे कुछ गरीब तकबे के लोग दुकान लगाए हुए थे, बताया जा रहा है कि अचानक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ, ट्रांसफार्मर में आग लगी और देखते ही देखते पूरा ट्रांसफार्मर फट गया। ट्रांसफार्मर में मौजूद गर्म तेल की चपेट में पास में खड़े तीन व्यक्ति आ गए। जान बचाने के लिए सभी नाले में कूद गए।

मौके पर पहुंचे दोनों सिपाही ब्रजकिशोर और योगेंद्र ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, तत्काल घायलों को निजी अस्पताल जीवन ज्योति लाया गया, जहां चिकित्सक ने अब्बास नगर बोदला निवासी सोनू खान को गंभीर अवस्था में जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कर लिया तो वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसा इतना दर्दनाक था कि देखने वालों की रूह काँप उठे। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्तियों की खाल आलू से छिलके की तरह उतर गई है।

बहरहाल चिकित्सकों का दावा है कि सही उपचार मिलने पर जान बचाई जा सकती है। इस पूरे घटनाक्रम में थाना जगदीशपुरा की बोदला चौकी पर तैनात दोनों सिपाही योगेंद्र और ब्रजकिशोर का सराहनीय कार्य सामने आया है, सिपाहियों की तत्परता के चलते फिलहाल दोनों युवकों की जान बच गई है।

घटना की जानकारी होते ही सहायक पुलिस आयुक्त लोहामंडी मयंक तिवारी प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुरा आनंद वीर मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस के आला अफसर का कहना है कि सही उपचार दिलाया जा रहा है और सभी घायलों की जान बचाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन