Tue 24 Nov 2026
Breaking News Exclusive
बल्केश्वर में चौथ वसूली के आरोपों पर उबाल, सामाजिक संगठनों ने खोला मोर्चा गुरुनानक जयंती पर प्रिल्यूड में गूंजा मानवता और समानता का संदेश द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा से गूंजा प्रिल्यूड का मंच, रजत जयंती पर दिखी भारतीय संस्कृति की झलक 21 हजार दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर, लक्ष्मी-नरसिंह स्वरूप में विराजे भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा ने मोहा जनमानस का मन, 50 से अधिक झांकियों ने बिखेरी आस्था की छटा आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सरदार भगत सिंह शहीद स्मारक समिति ने किया शहीदों को नमन

Pragya News 24

Sun, Apr 13, 2025
Post views : 55

आगरा। आगरा के संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर जलियाँवाले बाग मे 1919 को आज ही के दिन हुये सैकड़ों शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। ठा0 राम सिंह वाचनालय में शहीदों की वेदी पर पुष्पाँजलि अर्पित की गयी और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ यू सी गर्ग ने की। डॉ शशि तिवारी, डॉ पी एस कुशवाह, किसान नेता भारत सिंह, लाल तोमर, महिलानेत्री किरन सिंह, सिविल सोसाइटी के अनिल शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। डॉ निखिल चतुर्वेदी, शरद गुप्त, विशाल रियाज सहित नगर के अनेक गण्यमान्य नागरिकों एवं युवाओं ने उपस्थिति दर्ज की।

वक्ताओं ने बताया कि आज हम भारत के संविधान और गंगा जमुनी संस्कृति को ताक पर रख यदि हिन्दू मुस्लिम या जाति पन्ति की राजनीति करते हैं तो यह शहीदों के बलिदान को भुला देने और उनका अपमान करने जैसा अपराध होगा। सभा का संचालन समिति के सचिव राम नाथ द्वारा किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन