Tue 06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“बरषहिं सुमन देव मुनि बृंदा…” पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य राम बारात, आगरा बना राममय मां गौरा के पूजन को निकलीं जनकनंदिनी, सखियों संग नगर भ्रमण पर निकलीं सीताजी ‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’ ‘मीट एट आगरा’ बना फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां 168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार मेहंदी, संगीत और लगन से सजा अग्रवन, राम के हाथों में रची ‘सीता’ नाम की मेहंदी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया

Pragya News 24

Wed, May 22, 2024
Post views : 48

Agra. संरक्षा विभाग आगरा मण्डल द्वारा यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से “शंटिंग की कार्यविधि एवं अपनायी जाने वाली सावधानियाँ, लोड स्टेबल के दौरान स्टेशन स्टाफ/लोको पायलट/ट्रेन मैनेजर द्वारा बरती जाने वाली सावधानियाँ, स्पैड के कारण व बचाव, रेल का संरक्षित संचालन एवं गर्मी के मौसम में बरती जाने वाली सावधानियाँ’’ के विषय पर कर्मचारियों के साथ चर्चा व संवाद किया गया। जिसका मूल उद्धेश्य संरक्षित रूप से रेल संचालन हेतु रेल कर्मचारियों को नियमों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था।

संरक्षा सेमिनार में वक्ताओं द्वारा गाड़ी को शंटिंग एवं लोड स्टेबल करने की कार्यविधि के बारे में समझाया गया और इस दौरान बरती जाने वाली प्रमुख सावधानियों के बारे में जानकारी साझा की। खतरे के सिगनल को पार करने के कारणों व उनसे बचाव की प्रक्रिया पर चर्चा की गई एवं गर्मी के मौसम में आने वाली समस्याओं व उनके निदान की विस्तृत जानकारी देकर संरक्षित रेल संचालन के प्रति कर्मचारियों को जागरूक किया जिससे हर हाल में सुरक्षा के साथ ही गाड़ियों का संचालन हो सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन