Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भारत रक्षा मंच अधिवेशन संपन्न, रणजीत सांगले बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

Pragya News 24

Sun, Sep 7, 2025
Post views : 50
  • भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा
  • हिंदू आयोग गठन की मांग के साथ भारत रक्षा मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न
  • राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, अखंड भारत संकल्प के साथ हुआ भारत रक्षा मंच अधिवेशन का समापन
  • भारत माता के जयघोष के बीच चुनी गई नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी, रणजीत सांगले को सौंपी कमान
  • आगरा से गूंजी हिंदू राष्ट्र की आवाज़, भारत रक्षा मंच का अधिवेशन हुआ संपन्न

आगरा। गुरुद्वारा गुरु का लाल में चल रहे भारत रक्षा मंच के चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा और विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के साथ हुआ। समापन समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर ने किया। सर्वसम्मति से एडवोकेट रणजीत सांगले को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में डॉ. अशोक आचार्य को महामंत्री, महावीर जी व प्रशांत कोतवाल को संगठन मंत्री, शशांक चोपड़ा को सह संगठन मंत्री (अतिरिक्त दायित्व कार्यालय मंत्री), कमलेश लोखंडे को कोषाध्यक्ष तथा पंकज तिवारी को सह कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर अनिल धीर, अशोक कपूर, लक्ष्मीनारायण शर्मा, उमेश पोचप्पन, कमांडर डॉ. भूषण दीवान और प्रवीण भाई मारू (पूर्व विधायक, गुजरात) को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा राष्ट्रीय मंत्री एवं क्षेत्र संगठन प्रमुखों की घोषणा भी की गई, जिनमें सुजेन आनंद (उत्तर क्षेत्र-1), सत्यवान बिरला (उत्तर क्षेत्र-2), रोहताश गुप्ता (पश्चिमी उत्तर प्रदेश), उमाकांत तिवारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश), रामानंद सिंह (पूर्व मध्य क्षेत्र), डॉ. रामनंदो (पूर्वोत्तर क्षेत्र), सौरव मिश्रा (पूर्व क्षेत्र), डॉ. हरप्रसाद तिवारी (मध्य क्षेत्र), डॉ. इलेवन ठाकर (पश्चिम क्षेत्र), पाण्डुरंग नाईक (पश्चिम मध्य क्षेत्र), एडवोकेट मंजुनाथन (दक्षिण-पूर्व क्षेत्र) व मोहन सुंदर (सह संगठन प्रमुख), कोंकोडी पद्मनाभन (दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र) शामिल हैं।

आगरा महानगर के अध्यक्ष बने राजीव जयराम
अधिवेशन में आगरा महानगर की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। राजीव जयराम को महानगर अध्यक्ष, श्रीनिवास गुप्ता को ब्रज प्रांत संगठन मंत्री, नीरज अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, रवि शर्मा को प्रवक्ता, मुकुल द्विवेदी (शिवा) को वरिष्ठ महामंत्री, जितेंद्र प्रताप सिंह (सिटी) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विकास शर्मा को उपाध्यक्ष और प्रमोद राणा को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

अखंड भारत और हिंदू आयोग पर प्रस्ताव
अधिवेशन में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने भारत की अखंडता और हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना पर विभिन्न प्रस्ताव रखे। सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों में प्रमुखता से जनसंख्या नियंत्रण, घुसपैठ पर रोक, और हिंदू समुदाय की समस्याओं के समाधान हेतु हिंदू आयोग के गठन की मांग शामिल रही।

राष्ट्रीय और महानगर अध्यक्ष ने हिंदू एकता और अखंडता पर दिया जोर
राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. रणजीत सांगले ने कार्यभार संभालते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र कोई नई परिकल्पना नहीं है, बल्कि यह हमारे पूर्वजों का सपना और सनातन परंपरा का शाश्वत सत्य है। भारत की आत्मा सनातन धर्म में बसती है और जब तक सनातन सशक्त है, भारत अखंड और अजेय रहेगा। हमें यह संकल्प लेना होगा कि हर घर से, हर गाँव से, हर नगर से हिंदू राष्ट्र की ज्योति प्रज्ज्वलित होगी।
आगरा महानगर अध्यक्ष राजीव जयराम ने कहा कि आगरा की धरती सदा से राष्ट्रवाद और बलिदान की गवाह रही है। आज भारत रक्षा मंच के मंच से मैं कहना चाहता हूँ कि हिंदू राष्ट्र की स्थापना केवल राजनीतिक विषय नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जागरण का अभियान है। हमें अपने बच्चों को यह शिक्षा देनी होगी कि सनातन धर्म ही भारत की अस्मिता है। यदि हम हिंदू राष्ट्र के लिए एकजुट होते हैं, तो न केवल हमारी सीमाएं सुरक्षित होंगी, बल्कि हमारी संस्कृति, हमारे मंदिर और हमारी परंपराएं भी सुरक्षित रहेंगी।

व्यवस्थाओं की देखरेख महानगर अध्यक्ष राजीव जयराम, उपाध्यक्ष विकास शर्मा, प्रमोद सिंह राणा, प्रवक्ता आर.बी. शर्मा, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सलाहकार सुमित राज, मंत्री संजय श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी एकता जैन ने की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन