Thu 06 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आतंकवाद के विरुद्ध सकारात्मक सोच का संकल्प : सेकंड चांस संस्था ने आयोजित की प्रेरणादायक विचार गोष्ठी

Pragya News 24

Mon, Apr 28, 2025
Post views : 42

आगरा। सेकंड चांस संस्था द्वारा रविवार को खंदारी चौराहा स्थित सेकंड चांस स्टोर पर "आतंकवाद के कारण उत्पन्न अराजक माहौल से सकारात्मक सोच के साथ कैसे निपटा जाए" विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ बबिता चौहान थीं। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, शहर के वरिष्ठ चिकित्सक, उद्यमी तथा समाजसेवी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
संस्था की ओर से रेणुका डंग, डॉ. सारिका श्रीवास्तव, मयूरी मित्तल और रॉबिन जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रुति सिन्हा और संजीव चौबे ने किया।

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ बबिता चौहान ने कहा, "आतंकवाद का सबसे बड़ा प्रतिकार जागरूक समाज और अडिग राष्ट्रभक्ति से संभव है। हमें हर स्तर पर शांति और एकता के प्रयास करने चाहिए।"
भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा, "सकारात्मक सोच और सामाजिक एकजुटता ही आतंकवाद के खिलाफ सबसे मजबूत हथियार है।"
रेणुका डंग ने कहा, "हमें निराशा के माहौल को सकारात्मक प्रयासों से चुनौती देनी होगी। समाज में भरोसे और सहयोग की भावना मजबूत करनी होगी।"
अशु मित्तल ने कहा, "स्वस्थ मानसिकता और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार आतंकवाद के विरुद्ध सबसे प्रभावी उपाय है।"
डॉ नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा, "देश की युवा पीढ़ी को आतंकवाद के विरुद्ध जागरूक बनाना समय की आवश्यकता है। लोग आतंकवादियों के मंसूबे पूरे न होने दें। कश्मीर जाना न छोड़ें।
डॉ जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि आत्म मंथन का आज समय आ चुका है। 15 वीं सदी से ये युद्ध हम झेल रहे हैं। सेक्युलर सोच का समय अब नहीं रहा।
डॉ रंजना बंसल ने कहा कि हिंदू राष्ट्र यदि अभी नहीं भारत बना तो हिंदू ही नहीं बचेंगे।
आरएसएस के श्यामजी ने कहा, "राष्ट्रहित सर्वोपरि है। हमें एकजुट होकर देश विरोधी ताकतों को जवाब देना चाहिए।"

गोष्ठी के अंत में सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और समाज में शांति, सद्भावना और सकारात्मकता के प्रसार का संकल्प लिया। दो मिनट का मौन के साथ गोष्ठी का समापन हुआ। गोष्ठी में सुनील जैन, डॉ अशोक विज, स्क्रॉडन लीडर एके सिंह, सुधीर नारायण, संजय डंग, डॉ मुनीश्वर गुप्ता, पार्षद शरद चौहान, डॉ संदीप अग्रवाल, सोनी त्रिपाठी आदि ने अपने विचार रखे। रजत जैन, विवेक शुक्ला, अवधेश उपाध्याय, एस के बग्गा, अंजू दियालानी, नीतू चौधरी आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन