Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा मेट्रो का पीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन, सीएम ने मेट्रो में सफर के दौरान निहारा ताजमहल

Pragya News 24

Wed, Mar 6, 2024
Post views : 58

Agra. आगरा शहरवासियों का मेट्रो में सफर करने का सपना आखिरकार पूरा हो ही गया। आज पीएम मोदी ने आगरा मेट्रो का कोलकत्ता से वर्चुअल उद्घाटन किया तो वहीं सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने मेट्रो में सफर भी किया। आपकों बताते चले कि अभी प्रायोरिटी कॉरिडोर में मेट्रो का संचालन किया जाएगा जो ताजमहल ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन से मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक संचालित होगी।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसम्बर 2021 को मेट्रो का कार्य शुभारंभ किया था। आगरा मेट्रो परियोजना की कुल लागत 8,379 करोड़ रुपए है। मेट्रो के 30 किलोमीटर लंबे दो कॉरिडोर होंगे। कुल 27 स्टेशन बनेंगे, जिसमें 20 एलिवेटेड और 7 भूमिगत होंगे। प्रथम कॉरिडोर 14 किमी (ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा तक) और द्वितीय कॉरिडोर 16 किमी (आगरा कैंट स्टेशन से कालिंदी विहार तक) हैं। आगरा मेट्रो में 973 यात्री सफर कर सकेंगे। मेट्रो में बेहतरीन ब्रेक सिस्टम है। इससे बिजली का उत्पादन होगा। मेट्रो ट्रेन कोच में 25 सीसीटीवी और बेहतरीन डिस्प्ले बोर्ड लगा है। आगरा मेट्रो ट्रेन पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लैस है। आगरा मेट्रो का संचालन पीएसी डिपो में बने कंट्रोल रूम से हो रहा है।

सीएम योगी ने किया सफर

आगरा मेट्रो को हरी झंडी दिखाने के बाद सीएम ने आगरा मेट्रो का सफर किया। ताजमहल मेट्रो स्टेशन पश्चमी गेट से ताजमहल स्टेशन पूर्वी गेट तक सफर के दौरान सीएम योगी ने ताजमहल का भी दीदार किया। आगरा शहरवासी मेट्रो 7 मार्च से सफर कर सकेगी। इसके लिए उन्हें 10 रुपए से 30 रुपये तक प्रति यात्री किराया देना होगा। आगरा मेट्रो का संचालन सुबह 6 से रात 10 बजे तक होगा।

आगरा मेट्रो के शुभारंभ के बाद सीएम योगी ने संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उनका कहना था कि आज पीएम नरेंद्र मोदी ने आगरा मेट्रो का उद्घाटन करके शहर वासियों को मेट्रो की सौगात दे दी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश मेट्रो कॉरपोरेशन के अधिकारियों को बधाई दी जिन्होंने समय से पहले ही पार्टी कॉरिडोर मेट्रो के संचालन का कार्य पूरा कर दिया। आगरा मेट्रो के शुरू होने से आगरा शहर के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा एक तरफ जहां ट्रैफिक की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी तो वहीं शहर का ट्रैफिक और ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम भी सही हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज आगरा भी यूपी के मेट्रो शहरों में शामिल हो गया है। आगरा छठवां शहर है जहां पर मेट्रो पहुंच चुकी है और इसका संचालन भी शुरू हो गया है। मेट्रो संचालन का लाभ पूरी तरह से बृजवासियों को मिलेगा। आगरा मेट्रो भी लखनऊ और कानपुर की तरह आमजनमानस के लिए लाभकारी होगी।

उन्होंने कहा कि आगरा अत्याधुनिक सुविधाओं का केंद्र बने इसलिए आगरा शहर में मेट्रो का होना अति आवश्यक था। आगरा में पर्यटन के क्षेत्र में तमाम योजनाओ और आने वाली है जिनको तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। डबल इंजन सरकार के रूप मे आगरा को पर्यटन के क्षेत्र चाहे एयरपोर्ट हो चाहे मेट्रो हो , देने का काम किया है। आगरा वासियो को होली से पहले मिली इस सौगात के लिए धन्यवाद है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन