Tue 24 Nov 2026
Breaking News Exclusive
बल्केश्वर में चौथ वसूली के आरोपों पर उबाल, सामाजिक संगठनों ने खोला मोर्चा गुरुनानक जयंती पर प्रिल्यूड में गूंजा मानवता और समानता का संदेश द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा से गूंजा प्रिल्यूड का मंच, रजत जयंती पर दिखी भारतीय संस्कृति की झलक 21 हजार दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर, लक्ष्मी-नरसिंह स्वरूप में विराजे भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा ने मोहा जनमानस का मन, 50 से अधिक झांकियों ने बिखेरी आस्था की छटा आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मंगलम एस्टेट दयालबाग के लोगों ने निकाली जनाक्रोश रैली

Pragya News 24

Mon, Apr 28, 2025
Post views : 55

आगरा। कश्मीर घाटी के पहलगांव में दहशतगर्द आतंकवादियों द्वारा धर्म की जांच कर हिंदू सैलानियों को चुन चुन कर मौत के घाट उतारे जाने की वीभत्स घटना के विरोध में मंगलम एस्टेट निवासियों द्वारा जनाक्रोश रैली निकाली गई। साथ ही मामबत्तियां जलाकर मृतक आत्माओं की शांति हेतु 2 मिनट का सभी ने मौन भी रखा। रैली में ग्रीन वैली अपार्टमेंट गयात्री अपार्टमेंट राममोहन बिहार अपर्णा रिवर व्यू अपार्टमेंट मंगलम शीला पुष्पांजलि हाइट्स के निवासियों ने भी भाग लिया।
विरोध प्रदर्शन रैली मंगलम एस्टेट से कल्याणी हाइट, ग्रीन वेली,गायत्री, राम मोहन विहार, अपर्णा, मंगलम शिला पुष्पांजलि तक निकली। रैली का नेतृत्व मंगलम स्टेट समिति के अध्यक्ष सीके अग्रवाल, सचिव राजेश विजय और कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने किया।
राजेंद्र, प्रभात, अंकुर, मधु टंडन, प्रतीक जैन, सुमित, राजेश मल्होत्रा, उमेश अरोड़ा तलवार, कंचन ढींगरा, सीमा मल्होत्रा, पूनम खंडूरी, ऋचा तलवार, गगन वर्मा, निधि, वृंदा आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन