Sun 04 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: प्रदेश के धार्मिक स्थलों को सड़क मार्ग से जोड़ेगी एक हजार करोड़ की योजनाः जयवीर सिंह

Pragya News 24

Mon, Jun 16, 2025
Post views : 45
  • एमएसएमई, ओडीओपी उद्योग संवाद व राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के दो दिवसीय बिजनेस समिट में 8 प्रांतों के 250 से अधिक व्यापारियों ने लिया भाग

आगरा। एक हजार करोड़ की योजना से उप्र के धार्मिक स्थलों के विकास व सड़क मार्ग से एक दूसरे से जोड़ा जाएगा। राजस्थान की तरह उप्र में भी हैरीटेज प्रोपर्टी वेडिंग डेस्टीनेशन, होटल व पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा। होटल ताज कन्वेंशन में आयोजित एमएसएमई, ओडीओपी उद्योग संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पांच कमरों का होम स्टे में रजिस्ट्रेशन कराने पर 25 फीसदी व महिलाओं व एसीएसटी में 35 फीसदी का अनुदान है। हैरीटेज प्रोपर्टी में निवेश करने के लिए आमंत्रित करते हुए उद्यमियों से कहा कि अनुसाद के साथ सरकार इंसेंटिव भी देगी। होटल जेपी पैलेस भी पर्यटन विभाग की प्रोपर्टी है, जिसे 3-3 वर्ष की लीज पर दिया जा रहा है।
जयवीर सिंह ने कहा कि पहले उप्र में अपहरण व फिरौती उद्योग था। जो पिटता था वही जेल जाता था। कोई निवेशक पैसा लगाना तो दूर यहां झांकना तक नहीं चाहता था। यही कारण रहा कि 2017 में जनादेश भाजपा के पक्ष में आया। आज उप्र में विदेशों के निवेशक भी पैसा लगाने के लिए लाइन में खड़े हैं। 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव उप्र को मिले हैं। जो भारत के सभी राज्यों को मिले प्रस्तावों में सर्वाधिक है। ये उभरता दमकता नया भारत है, जो दुष्मन को घर में घुस कर मारता है। प्रगति में लम्बी छलांग लगाते हुए भारत 14वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गया है। गाजियाबाद के इंद्रापुरम में निर्मित मान सरोवर भवन से मान सरोवर यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हुआ है। मान सरोवर जाने वाले प्रत्येक यात्री को एक लाख का अनुदान दिया जाएगा।

दिसम्बर तक तैयार हो जाएगा शिवाजी म्यूजियम
जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटन की हर योजना का लाभ सभी विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचाना है। कोठी मीना बाजार में शिवाजी म्यूजियम का काम शुरु हो चुका है। दिसम्बर तक इसे हैंडओवर कर दिया जाएगा। बटेश्वर के विकास के लिए 76 करोड़ रुपए भरत सरकार ने स्वीकृत किया है। जिसके तहत बेहतरीन कॉरीडोर तैयार किया जाएगा। आगरा के कैलाश मंदिर का भी विकास किया जाएगा। अतिथियों का स्वात करते हुए राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा व्यापार और उद्योग बढ़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने हैरीटेज प्रापर्टी में निवेश करने व सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए उद्यमियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उद्योग संवाद पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

कुटिर ओर लघु उद्योग के कारण था भारत सोने की चिड़िया
लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि कभी भारत सोने की चिड़िया हुआ करता था। ऐसा देश में कुटिर और लघु उद्योगों के विकसित होने के कारण जहां। विश्व की 35 फीसदी जीडीपी का शेयर भारत के पास था। भारत के व्यापार और संस्कृति को सबसे अधिक नुकसान अंग्रेजों ने पहुंचाया। किसी भी राष्ट्र की प्रगति में देश का नेता, नीयत, नीति और वातावरण न चार फैक्टर का बहुत बड़ा योगदान होता है। यही वजह है कि आज हम फिर प्रगति में विश्व के चौथे पायदान पर पहुंच सके हैं। समाजसेवी विनय अग्रवाल ने कहा कि योजनाएं सरल होनी चाहिए। जीएसटी में कुछ व्यवहारिक कमियां हैं। अशलरशाही का तंत्र खत्म होना चाहिए। व्यापारी देश की रीढ़ हैं, व्यापारियों को नुकसान तो देश को नुकसान होगा। उन्होंनें गरा का पेटा और आलू के लिए बेहतर योजनाओं की मांग करते हुए कहा कि पेठा गरीब की मिठाई और आलू एग्रीकल्चरल नहीं बल्कि इंडस्ट्रीयल प्रोडक्ट बन गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राज्य सभा सांसद नवीन जैन, दिगम्बर सिंह धाकरे, कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष रितेश अग्रवाल ( होटल आईडिया इन ) स्वागत मंत्री राजीव जयराम ( सिटी ढाबा ) विनोद अग्रवाल राकेश अग्रवाल नीरज अग्रवाल संचालक रीनेश मित्तल किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज सिंघल, अनीता अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, ओंकारनाथ केसरवानी, गोविन्द बाबू, जगत नारायण ग्रवाल, रविन्द्र जायसवाल, गुलशन डंग, उमेश जायसवाल, निशी, किशोर गुप्ता, गजेन्द्र शर्मा, बिहार के प्रदेशाध्यक्ष पंकज यादव, मप्र के अध्यक्ष ओम जैसवाल, हरियाणा के गुलशन डंग, मुरलीधर आहूजा आदि राजेश अग्रवाल भी उपस्थित थे।

जहां सरदार भगत सिंह रुके उसे हैरीटेज बिल्डिंग बनाया जाए
केद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा व्यापारी पूरे उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्र में निवास करता है और बहुत बड़ी ताकत में है। व्यापारी को राजनीति में आना चाहिए। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनय अग्रवाल ने कहा हेरिटेज बिल्डिंग के रूप में नूरी गेट स्थित एक भवन जिसमें सरदार भगत सिंह रुके थे उसको हेरिटेज बिल्डिंग बना देनी चाहिए, सरदार भगत सिंह का यह स्मारक निश्चित रूप से आगरा के लिए एक मील का पत्थर होगा। पर्यटन की दृष्टि से आगरा को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, बैराज, रिवरफ्रंट आदि योजनाओं पर काम होना चाहिए तभी आगरा का पैटर्न धूप बढ़ेगा लोगों को रोजगार और व्यापार मिलेगा स जूता उद्योग पर ज्यादा बंदिश नहीं लगानी चाहिए, नहीं तो आगरा का जूता उद्योग बर्बाद हो जाएगा स

इन्हें सम्मानित किया गया उद्यम अवार्ड
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर चांदी इंडस्ट्री से रीतेश अग्रवाल, पंछी पेठा से अमित गोयल,प्राचीन पेठा से राजेश ग्रवाल, मार्बल डस्ट्री से राजीव जयराम, संदीप अग्रवाल, सुनील को उद्यम वार्ड से सम्मानित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन