Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: संविधान दिवस पर अंतरिम टीम ने संभाला माथुर वैश्य महासभा भवन के कार्यालय से कार्यभार

Pragya News 24

Tue, Nov 26, 2024
Post views : 46
  • अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की अंतरिम कार्यकारिणी टीम ने महासभा भवन के कार्यालय में की पहली बैठक
  • आगामी एकादशी उद्यापन एवं सामूहिक विवाह जैसे तमाम आयोजनों की बनाई गई रूपरेखा, बंद पड़ी पुरानी योजनाओं को सुचारु करने की घोषणा

आगरा। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की अंतरिम टीम ने अंतरिम अध्यक्ष अवनीश कांत गुप्ता के नेतृत्व में पंचकुइयां स्थित माथुर वैश्य महासभा भवन के कार्यालय से नए सत्र के कार्य की शुरुआत की। मंगलवार को पंचकुइयां स्थित माथुर वैश्य महासभा भवन में अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की अंतरिम टीम ने एक आम सभा की।

सभा का शुभारंभ इष्ट वंदना एवं ध्वज वंदना से हुआ। अंतरिम अध्यक्ष अवनीश कांत गुप्ता ने बताया कि संविधान दिवस पर माथुर वैश्य महासभा के संविधान का पालन करने का संकल्प लेते हुए कार्यालय से टीम ने एक नई शुरुआत की है। विगत 7 जुलाई को अंतरिम टीम की घोषणा की गई थी। अब इसके बाद मंगलवार को टीम ने माथुर वैश्य महासभा भवन से अपने कार्यभार को सुचारू रूप से संभालने एवं संचालित करने की शुरुआत की।
राष्ट्रीय महामंत्री मनोज गुप्ता ने बताया कि आगामी दिनों में एकादशी उद्यापन एवं सामूहिक विवाह जैसे अन्य आयोजन महासभा की अंतरिम टीम द्वारा आयोजित होने हैं जिसकी रूपरेखा बैठक में बनाई गई।

मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों द्वारा महासभा के कार्यों में बरती गई लापरवाही के कारण अंतरिम टीम का गठन किया गया। अब यह टीम आने वाले दिनों में भव्य आयोजनों को मूर्त रूप देगी, साथ ही समाज के निर्धन एवं असहाय लोगों की शिक्षा, चिकित्सा में सहायता करेगी और विधवा सहायता राशि को पुनः सुचारु करेगी।
बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, संरक्षक विनोद सर्राफ, युवा दल अध्यक्ष आकाश मेड़ौतिया, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कांट्रेक्टर एवं रघुनाथ गुप्ता, निवर्तमान महामंत्री कुलदीप गुप्ता, पूर्व निर्वाचन मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री भगवान रेपुरिया, नेशनल चैंबर के अध्यक्ष अतुल गुप्ता, डैनी, आजाद, ज्ञान प्रकाश, सत्य प्रकाश, प्रवक्ता विनय गुप्ता, अशोक गुप्ता ताजगंज, पदमा गुप्ता, अरुण गुप्ता, पीडी गुप्ता आदि उपस्थित रहे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन