Fri 07 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रेनबो हॉस्पिटल में मनाया गया नर्सेज दिवस, मातृ दिवस पर कराया माताओं के प्रति दायित्व बोध

Pragya News 24

Tue, May 14, 2024
Post views : 38

आगरा। उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस और मातृ दिवस मनाया गया। नर्सेज को केक काटकर और उनकी सेवाओं के फलस्वरूप प्रेरित किया गया। वहीं अस्पताल के गायनी विभाग ने महिलाओं के साथ ही पुरूषों को माताओं के प्रति अपने दायित्वों व व्यवहार से अवगत कराया।

उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल और रेनबो आईवीएफ के प्रमुख डॉ. केशव मल्होत्रा ने कहा कि नर्स अपने मरीज की भलाई व सेवा कार्य में तत्पर रहते हैं। तमाम पारिवारिक परिस्थितियों से भी समझौता करके वे अपने काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ करते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि एक अस्पताल में वे रीढ़ की तरह होते हैं। उनके बिना चिकित्सा सेवाएं अधूरी हैं।

बिजनेस हैड, वेस्टर्न यूपी, उजाला सिग्नस हैल्थकेयर दिव्य प्रशांत बजाज ने कहा कि नर्सिंग का पेशा दुनिया भर में सबसे भरोसेमंद माना जाता है। अस्पताल में भर्ती मरीजों की 24 घंटे देखभाल का दायित्व उनके कंधों पर रहता है। इसलिए उनसे उम्मीद की जाती है कि वे रोगियों का मनोबल बढ़ाने के साथ—साथ मित्रवत व्यवहार करेंगे और ह्दय में करूणा का भाव रखेंगे।

मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. राजीव लोचन शर्मा ने कहा कि नर्सों को सम्मान देने के लिए हर साल 12 मई को विश्व भर में नर्स दिवस अंतर्राष्टीय नर्सिंग दिवस मनाया जाता है। आपको बता दें कि 1820 में इसी दिन मॉर्डल नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म हुआ था। दुनिया भर में फ्लोरेंस नाइटिंगेल को लेडी विद दे लैंप के नाम से भी जाना जाता है।

वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनप्रीत शर्मा ने कहा कि एक मां का आंचल कभी संतान के लिए छोटा नही पड़ता, ऐसे ही एक संतान के इरादे कभी अपनी मां के लिए छोटे नही पड़ने चाहिए। मातृ दिवस का मतलब केवल मोबाइल या फेसबुक पर डीपी लगा लेना नही है। हमें देखना होगा कि हमारी मां की खुशियां चाहे वो मानसिक हों या शारीरिक, कम तो नही हो रही हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन