Sat 08 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा कॉलेज की एनसीसी कैडेट कोमल ने की 16500 फुट ऊंचाई की रॉक क्लाइंबिंग

Pragya News 24

Thu, Jul 18, 2024
Post views : 37

आगरा कॉलेज, आगरा के एनसीसी एयर विंग की कैडेट (1 यूपी एयर स्क्वाड्रन) कोमल यादव ने हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टिट्यूट में हुए बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स के लिए उत्तर प्रदेश से चयनित 3 कैडेट्स में अपनी जगह बनाते हुए चयनित हुई और माउंटेनियरिंग कोर्स किया जिसकी अवधि 3 मई से 30 मई तक थी, जिसमे टाइगर हिल (14 km) का ट्रैक, उसके बाद 3 दिन में 38 km का ट्रैक करके 15400 फुट की ऊंचाई तक गयी। वहां उसने 10 दिन की ग्लेशियर ट्रेनिग राथोंग ग्लेशियर में पूरी की। फिर वहाँ 16500 फुट तक जाकर रिनॉक पीक समिट किया।

इस कैंप के लिए पूरे उत्तर प्रदेश से केवल तीन कैडेट्स का चयन हुआ था, इसमें आगरा से कोमल यादव अकेली थी। इस कैंप में माउंट क्लाइंबिंग, रैपिंग, रॉक क्लाइंबिंग, ट्रैकिंग टेंट पिचिंग जैसी एक्टिविटी कैडेट्स को सिखाई जाती है ताकि यदि कैडेट्स भविष्य में सेना का हिस्सा बनते हैं तो उन्हें प्रशिक्षण के दौरान आसानी हो।
उक्त जानकारी देते हुए एनसीसी एयर विंग के केयर टेकर ऑफिसर नितेश शर्मा ने बताया कि अब कैडेट कोमल का चयन एडवांस माउंटेनियरिंग के लिए हुआ है जो कि 17 अगस्त से 17 सितंबर 2024 तक अरुणाचल प्रदेश में होगा।

कैडेट कोमल यादव दयालबाग की रहने वाली हैं और आगरा कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही हैं। कैडेट कोमल ने बताया कि शुरुआत में पहाड़ों पर चढ़ना, ट्रैकिंग करना बहुत कठिन था। जैसे-जैसे ट्रेनिंग मिली, आसान होता गया। इस कैंप के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। भविष्य में वह इंडियन आर्मी का हिस्सा बनना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने इस कैंप को ज्वाइन किया था।

इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अनुराग शुक्ल, कैप्टन अमित अग्रवाल, एयर विंग के नितेश शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया और कैडेट को शुभकामनाएँ दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन