Mon 23 Nov 2026
Breaking News Exclusive
बल्केश्वर में चौथ वसूली के आरोपों पर उबाल, सामाजिक संगठनों ने खोला मोर्चा गुरुनानक जयंती पर प्रिल्यूड में गूंजा मानवता और समानता का संदेश द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा से गूंजा प्रिल्यूड का मंच, रजत जयंती पर दिखी भारतीय संस्कृति की झलक 21 हजार दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर, लक्ष्मी-नरसिंह स्वरूप में विराजे भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा ने मोहा जनमानस का मन, 50 से अधिक झांकियों ने बिखेरी आस्था की छटा आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान में उमड़ा मातृ सम्मान और पर्यावरण प्रेम, लायंस क्लब आकाश ने लगाए कर्मयोगी एंक्लेव, कमला नगर में 50 पौधे

Pragya News 24

Sun, Aug 3, 2025
Post views : 68

आगरा। लायंस क्लब आकाश द्वारा रविवार को कर्मयोगी एंक्लेव, कमला नगर में ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लॉयन्स क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय अजय भार्गव रहे। पार्षद कंचन बंसल एवं पार्षद हरिओम बाबा ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। क्लब अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय, सचिव अनुराधा गुप्ता, कोषाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने सभी का स्वागत किया।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय अजय भार्गव ने कहा ने बताया कि एक पौधा मां के नाम न केवल पर्यावरण को समर्पित है, बल्कि हमारे जीवन की जड़ों यानी मातृत्व के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक भी है।
अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 50 फलदार एवं वृक्षदार पौधे रोपित किए गए। इसमें आम, अमरूद, नीम, पीपल, शहतूत आदि पौधों को शामिल किया गया।
संजय गुप्ता द्वारा कॉलोनी की हरियाली बनाए रखने हेतु स्वचालित घास काटने की मशीन प्रदान की गई।

इस अवसर पर मनोज गुप्ता, संजय गुप्ता और आरपी अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सुनील शर्मा, पवन तेनगुरिया, गौरी शंकर गुप्ता, पीके मोदी, दाऊदयाल अग्रवाल, हंसा गुप्ता, संगीता अग्रवाल, स्मृति, अंजना गुप्ता, ब्रजराज सिंह, राजेश चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन