Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

उत्तर भारत का पहला मातृ-शिशु दुग्ध बैंक आगरा में : नवजात शिशुओं के लिए जीवनदाई साबित होगा मदर मिल्क बैंक

• गर्भाधान संस्कार मेटरनिटी होम, प्रताप नगर में स्थापित हुआ उत्तर भारत का पहला मदर मिल्क बैंक मंगलवार सुबह मंडलायुक्त करेंगे लोकार्पण
• समाजसेवी आयोजकों ने जन जागरूकता के लिए किया पोस्टर जारी

आगरा। नवजात शिशुओं को माँ का सुरक्षित एवं पोषक दुग्ध उपलब्ध करवा कर उनके जीवन की रक्षा एवं मातृ-दूध के संरक्षण हेतु श्री चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट द्वारा जन सेवा अभियान के तहत एक अनूठे सेवा प्रकल्प के रूप में प्रताप नगर स्थित गर्भाधान संस्कार मेटरनिटी होम परिसर में उत्तर भारत के प्रथम अत्याधुनिक तकनीक युक्त मदर मिल्क बैंक की स्थापना की गई है। इस ‘मुंशी पन्ना मातृ-शिशु दुग्ध बैंक’ का लोकार्पण 5 मई, मंगलवार को सुबह 10ः30 बजे मुख्य अतिथि मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया जाएगा।

सोमवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के गेस्ट हाउस में उक्त जानकारी प्रदान करते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा सिंह, लेडी लॉयल हॉस्पिटल की अधीक्षक डॉ. पुष्प लता, बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार, डॉ. सुधा बंसल, श्री चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट के प्रेरणा स्रोत प्रमुख समाजसेवी अशोक कुमार गोयल, संरक्षक मुकेश जैन, अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल द्वारा जन जागरूकता के लिए पोस्टर जारी किया गया।

एसएन मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा सिंह ने कहा कि यह मदर मिल्क बैंक नवजात शिशुओं के लिए जीवनदाई साबित होगी। इस पहल से कुपोषण में कमी, शिशु मृत्यु दर में सुधार और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य- संरक्षण में अभूतपूर्व सहायता मिलने की उम्मीद है।

लेडी लॉयल हॉस्पिटल की अधीक्षक डॉ. पुष्प लता ने कहा कि यह उत्तर भारत में अपनी तरह की एक महत्वपूर्ण और जनहितकारी पहल है। इसका उद्देश्य नवजात शिशुओं- विशेष कर उन शिशुओं को, जिन्हें माँ का दूध उपलब्ध नहीं हो पाता, उन्हें सुरक्षित एवं पोषक मातृ दुग्ध उपलब्ध करवाना है।

बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार ने समस्त नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों से लोकार्पण समारोह में उपस्थित होकर इस अनूठे जन सेवा अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान करते हुए कहा कि यह तकनीकी रूप से उन्नत व्यवस्था उन नवजात शिशुओं के लिए विशेष रूप से जीवनदाई साबित होगी जो समय से पहले जन्मे हैं या जिनकी माताएँ किसी कारणवश स्तनपान कराने में असमर्थ हैं।

डॉ. सुधा बंसल ने सभी माताओं से अनुरोध किया कि वे इस मानवीय पहल में सहयोग करें और जरूरतमंद शिशुओं के जीवन को सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।

इस अनूठे सेवा प्रकल्प के प्रेरणा स्रोत प्रमुख समाज सेवी अशोक कुमार गोयल ने संचालन किया।

संरक्षक समाज सेवी मुकेश जैन, श्री चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, मुंशी पन्ना परिवार से कृष्णा गोयल, सुलेखा गोयल, मनोज अग्रवाल, सचिन गोयल, राजकुमार गर्ग, रमेश चंद्र अग्रवाल, राजीव जैन, राकेश अग्रवाल, सीए गौरव गोयल, गौतम सेठ, राजीव गुप्ता, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. नीलम सिंह, अतुल शर्मा, पवन सिंह, डॉ. आरके मिश्रा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन