Tue 06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“बरषहिं सुमन देव मुनि बृंदा…” पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य राम बारात, आगरा बना राममय मां गौरा के पूजन को निकलीं जनकनंदिनी, सखियों संग नगर भ्रमण पर निकलीं सीताजी ‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’ ‘मीट एट आगरा’ बना फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां 168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार मेहंदी, संगीत और लगन से सजा अग्रवन, राम के हाथों में रची ‘सीता’ नाम की मेहंदी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 130 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान शिविरों में पहुंचकर रक्तदान के लिए दिखाया जबरदस्त उत्साह

Pragya News 24

Mon, May 20, 2024
Post views : 48

आगरा। भारतीय जैन संगठना आगरा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर आज नगर में एक साथ तीन स्थानों पर लगाया गया। यह क्रमशः समर्पण ब्लड बैंक, लोकहितम ब्लड बैंक तथा श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर सात थे। मंदिर जी सेक्टर सात पर रक्तदान करवाने के लिए समर्पण ब्लड बैंक द्वारा अपनी पूरी टीम एंबुलेंस के साथ भेजी गई थी। यही नहीं समर्पण ट्रस्ट द्वारा सभी सम्मानित रक्तदान करने वाले महानुभावों को शीतल स्फूर्ति दायक पेय पदार्थ व आकर्षक उपहार दिए गए। मंदिर कमेटी के मंत्री विजय जैन निमोरब व भंडार मंत्री राकेश जैन पेंट द्वारा सभी समुचित व्यवस्थाएं की गई। विजय जैन निमोरब के परिवार से पांच महानुभावों द्वारा रक्तदान किया गया।

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ मंत्री विजय जैन निमोरब, भंडार मंत्री राकेश जैन संयोजक अरुण जैन व समर्पण ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया। प्रातः 10 बजे से शुरू होकर सायं 5 बजे तक चला। इस मध्य लगभग अठ्ठाईस महिला व पुरुष वर्ग द्वारा रक्तदान किया गया। महेश चंद्र जैन सेक्टर 7 किरावली वालों के परिवार से भी पांच सदस्यों ने रक्तदान किया। ग्रेटर आवास विकास क्षेत्र से सभी लोगों ने बढ चढ कर भाग लिया।

जैन संगठना आगरा की ओर से शैलेन्द्र जैन व अंकेश जैन पूरे समय उपलब्ध रहे उनके द्वारा रक्तदान करने वाले महानुभावों का उत्साह वर्धन करते हुए आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी श्री राहुल जैन, प्रदीप जैन रेलवे, रविन्द्र जैन, हेमा, अनिल जैन मोटर वाले, स्वीटी जैन, नीतू जैन, राजेश बैनारा, विशाल जैन, कमल जैन, युवा मंडल से रवि जैन, विपुल जैन व प्रशांत जैन, शेलैन्द्र जैन व जितेश ने उपस्थिति के साथ रक्त दान भी किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन