Wed 07 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“बरषहिं सुमन देव मुनि बृंदा…” पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य राम बारात, आगरा बना राममय मां गौरा के पूजन को निकलीं जनकनंदिनी, सखियों संग नगर भ्रमण पर निकलीं सीताजी ‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’ ‘मीट एट आगरा’ बना फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां 168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार मेहंदी, संगीत और लगन से सजा अग्रवन, राम के हाथों में रची ‘सीता’ नाम की मेहंदी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जिला अस्पताल के दवा काउंटर में घुसे बंदरों ने जमकर मचाया उत्पात, हज़ारों की दवाइयाँ ख़राब

Pragya News 24

Sun, May 26, 2024
Post views : 47

आगरा। जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया। बंदर काउंटर के अंदर घुस गए और दवाइयां को बर्बाद कर दिया। बंदर दवा काउंटर के अंदर ही धमा चौकड़ी करते रहे और दवाइयों से खेलते रहे। इससे काफी दवाएं तो खराब हो गई। कर्मचारियों को जानकारी हुई तो उन्होंने दौड़ लगाई बंदरों को भगाया और फिर दवा काउंटर को अच्छी तरह से बंद किया। इस पूरी घटना का वीडियो भी अब वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा वीडियो शनिवार दोपहर बाद का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दवा काउंटर को बंद करने में कर्मचारियों की लापरवाही रही जिसके चलते बंदरों को दवा काउंटर में घुसने का मौका मिल गया और उन्होंने दवा काउंटर के अंदर धमा चौकड़ी मचाना शुरू कर दिया। दवा काउंटर के साथ-साथ चीफ फार्मासिस्ट के ऑफिस को भी नहीं छोड़ा। टेबल पर रख कागजात इधर-उधर कर दिए तो दवा काउंटर की सारी दवाइयों को फैला दिया। यहां तक कि उन्होंने अलमारी में रखी दवाइयों को भी नहीं छोड़ा।

इस पूरे मामले को लेकर जब सीएमएस राजेंद्र अरोड़ा से वार्ता हुई तो उनका कहना था कि जिला अस्पताल में एक बार फिर बंदरों का आतंक बढ़ गया है। इसके लिए नगर निगम को लिखा जाएगा जिससे वह इन बंदरों को पकड़ सकें। उन्होंने यह भी कहा कि कल बंदरों ने दवा काउंटर में घुसकर दवाइयों को भी खराब कर दिया है लेकिन उन्होंने यह नहीं माना कि इसमें कर्मचारियों की लापरवाही है। उनका कहना था की दवा काउंटर बंद करने के दौरान एक काउंटर पर थोड़ी सी जगह रह जाती है उसी में से बंदर अंदर घुस जाते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन