Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार मेहंदी, संगीत और लगन से सजा अग्रवन, राम के हाथों में रची ‘सीता’ नाम की मेहंदी बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मिस यूनिवर्स 2023 शेन्निस अलोंद्रा पलासियोस कॉर्नेजो ने किया ताज का दीदार

Pragya News 24

Fri, May 10, 2024
Post views : 54

Agra. 2023 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली शेन्निस अलोंद्रा पलासियोस कॉर्नेजो ने मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया। उनके ताजमहल पहुंचने की सूचना पर पर्यटन पुलिस अलर्ट मोड़ पर थी और कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने मिस यूनिवर्स को ताजमहल का दीदार कराया। ताजमहल का भ्रमण कर शेन्निस काफी उत्साहित नजर आई।

शेन्निस अलोंद्रा पलासियोस कॉर्नेजो ने एक निकारागुआन मॉडल और ब्यूटी क्वीन हैं। 30 मई 2000 में जन्मी शेन्निस अलोंद्रा पलासियोस कॉर्नेजो ने अपनी शिक्षा मध्य अमेरिकी विश्वविद्यालय से ली और शिक्षा ग्रहण करने के दौरान वो मॉडलिंग भी करती रही। उन्होंने 2020 में मिस वर्ल्ड निकारागुआ का खिताब जीता और फिर 2021 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लिया और शीर्ष 40 प्रतिभागियों को हराकर उन्होंने मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब अपने नाम किया। 2023 में वह मिस निकारागुआ चुनी गई और इसी साल उन्होंने मिस यूनिवर्स 2023 प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी मॉडलिंग, अपने व्यक्तित्व व हुनर के बल पर मिस यूनिवर्स बनी। पहले मिस निकारागुआ 2023 का ताज पहनने के बाद, वह मिस यूनिवर्स जीतने वाली पहली निकारागुआन बनीं।

मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करके वह काफी उत्साहित नजर आई। गाइड के माध्यम से उन्होंने ताजमहल के इतिहास व उसकी खूबसूरती, पच्चीकारी नक्काशी की जानकारी ली साथ ही ताजमहल भ्रमण के पलों को यादगार बनाए रखने के लिए अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने मोहब्बत की निशानी ताजमहल की तारीफ की और से सबसे अद्भुत स्मारक बताया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन