Wed 05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: लव–कुश शोभायात्रा बनी श्रद्धा और एकता का प्रतीक] कम्युनिटी हॉल, न्यू आगरा से नगला पदी तक निकाली गई शोभायात्रा

Pragya News 24

Tue, Aug 26, 2025
Post views : 44

आगरा। नगला पदी में रविवार को आयोजित लव–कुश शोभायात्रा समारोह पूरे हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के सुपुत्र लव–कुश की आकर्षक झांकियों और भजन–कीर्तन के साथ निकाली गई शोभायात्रा ने नगरवासियों का मन मोह लिया। जगह–जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। शोभायात्रा कम्युनिटी हॉल, न्यू आगरा से प्रारंभ होकर नगला पदी तक निकाली गई। पूरे मार्ग में जगह–जगह स्वागत द्वार सजाए गए और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर अतिथियों व झांकियों का अभिनंदन किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा, खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा और महापौर हेमलता दिवाकर उपस्थित रहीं। सभी का स्वागत रीना सिंह ने किया।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा ने कहा कि लव–कुश हमारे आदर्श हैं, जिन्होंने सदैव धर्म और संस्कृति की रक्षा की। ऐसे आयोजनों से समाज में नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।
विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि भव्य शोभायात्रा हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को मजबूत करती है। हमें आने वाली पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना होगा।
मेयर हेमलता दिवाकर ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करते हैं। लव–कुश की शोभायात्रा आगरा की पहचान बन चुकी है और इसमें भारी जनसहभागिता इसका प्रमाण है।

समारोह का संचालन राजेंद्र कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

इस अवसर पर अध्यक्ष राजपाल सिंह कुशवाहा, संरक्षक प्रकाश कुशवाह, संयोजक अजय सिंह कुशवाहा, सलाहकार राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, महामंत्री सुरेन्द्र कुशवाहा, उपाध्यक्ष अमिरेख राज कुशवाहा, अमित कुशवाहा, रिंकू कुशवाहा, सह संयोजक गौरव कुशवाहा, देवेन्द्र कुशवाहा उपाध्यक्ष, निर्जेश कुशवाह, सहा कोषाध्यक्ष बबलू कुशवाहा, मीडिया प्रभारी अनिल कुशवाहा, मंत्रीगण दीपू कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, विक्रम कुशवाहा, विमल कुशवाहा, तिलोकी कुशवार, मोहन कुशवार, राजू कुशवाहा, जीतू कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, हरिमोहन खुशवाह, मनवान सिंह कुशवाह, सागर कुशवाहा मनोज कुशवाह, आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन