Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ‘जाणता राजा’ महा नाट्य: शिवाजी महाराज के आदर्शों से युवाओं को जोड़ेगा आगरा का भव्य सांस्कृतिक संगम

Pragya News 24

Thu, Sep 25, 2025
Post views : 67
  • तपस्या फाउंडेशन ने किया प्रबुद्ध जन सम्मेलन
  • जाणता राजा महा नाट्य की दी गई जानकारी

आगरा। खंदारी बायपास रोड स्थित होटल लेमन ट्री में तपस्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. आशीष गौतम भैया जी ने आगामी महा नाट्य ‘जाणता राजा’ के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। यह नाटक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और हिंदवी स्वराज्य की गाथा पर आधारित है और इसका उद्देश्य युवाओं और समाज को उनके आदर्शों से जोड़ना है। सम्मेलन में युवा पीढ़ी में स्वाभिमान, साहस और नेतृत्व की भावना जागृत करने पर विशेष जोर दिया गया।

डॉ. गौतम ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन में पधारे प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि यह महा नाट्य 4 से 9 अक्टूबर 2025 तक रोजाना सायंकालीन सत्रों में मंचित होगा, जहां दर्शक कुंभ जैसी दिव्यता का अनुभव करेंगे। उन्होंने कहा, “12 दिनों की साधना के बाद 4 अक्टूबर से स्वराज्य की गाथा गूंजेगी।” इसके अलावा, आसपास के 20 जिलों में 20,000 से अधिक लोगों तक प्रचार किया गया, जिसमें मातृ शक्ति एवं युवा सम्मेलन और व्याख्यान मालाएं शामिल हैं।

तपस्या फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष पूजा खिलवानी ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि ताज नगरी स्थित कलाकृति कन्वेंशन सेंटर परिसर में आगरा शहर के लिए एक नया इतिहास रचने जा रहा है इसलिए अधिक से अधिक शिवाजी महाराज के आदर्शों से प्रेरणा लें और अपने जीवन में साहस, अनुशासन और स्वाभिमान का पालन करें। उन्होंने बताया की तपस्या फाउंडेशन हमेशा से ही भावी पीढ़ी को सनातन संस्कार और संस्कृति के प्रति सजग करती रही है। आध्यात्मिक चेतना का विकास बच्चों में करती रही है। उन्होंने कहा कि यह नाटक केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि समाज और युवा पीढ़ी में प्रेरणा, अनुशासन और वीरता की भावना जगाने का माध्यम है।

वृंदावन से आई विशिष्ट अतिथि देवी माहेश्वरी श्रीजी, जो दिव्य प्रेम सेवा मिशन की संरक्षिका हैं, ने संस्था के उद्देश्यों के बारे में बताया और कहा कि महा नाट्य के माध्यम से युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन किया जाएगा।

इस अवसर पर तपस्या फाउंडेशन के मार्गदर्शक आचार्य सुनील कुमार वशिष्ठ, व्यवस्थापक मोहित दिवाकर, दिव्यांग सक्सेना, प्रियंका अग्रवाल, अखिल दीक्षित, राजीव वर्मा, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अभिनव मौर्य, मुकेश नेचुरल, मुकेश गोयल, सिंधपाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन