Sun 04 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रेहावली बांध की कार्य योजना बनाने के लिये सिंचाई विभाग को दिया गया निर्देश

Pragya News 24

Sat, Feb 24, 2024
Post views : 66
  • योजना के कुछ कार्य मनरेगा योजना के तहत भी करवाये जाना संभव : डॉ. मंजू भदौरिया

आगरा। फतेहाबाद तहसील के रेहावली गांव में उटंगन नदी पर बांध बनाया जाना सैद्धान्तिक रूप से स्वीकार कर लिया गया है, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने इस बाध के लिये सिंचाई विभाग को कार्य योजना और लागत आंकलन बनाने का निर्देश दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने जनपद की सिंचाई बंधु की गत मीटिंग में इसके लिये सर्वेक्षण कर व्यवाहरिकता का आंकलन करने को अधिशासी अभियंता लोअर यमुना कैनाल से कहा था। जिसके आधार पर सिंचाई विभाग की टीम ने रेहावली गांव जाकर उटंगन नदी में मानसून कालीन जल विस्तार क्षेत्र का आंकलन किया। उटंगन नदी जनपद की यमुना और चंबल नदी के बाद सबसे बडी नदी है और लगभग 70 कि मी बहकर यमुना नदी में समाती है।

मानसून काल में यमुना नदी जब भी आगरा में लोफ्लड लेवल क्रॉस करती है, उटंगन नदी बैक मारना शुरू कर देती है और इसमें अरनौटा रेलवे ब्रिज से भी 2 कि मी तक पानी की भरपूरता रहती है। यमुना नदी से बैक कर पहुंचे पानी के साथ ही फतेहाबाद गांव के नगला बिहारी के अपस्ट्रीम में जगनेर की 34 बंधियों का अक्टूबर को होने वाले डिस्चार्ज, किबाड नदी, नदी, खारी नदी, पार्वती नदी और टर्मिनल राजवाह और का पानी भी पर्याप्त मात्रा में इसमें पहुंचता है। यह विपुल जलराशि कितनी होती है यह तो सिंचाई विभाग की आंकलन रिपोर्ट के बाद ही मालूम हो सकेगा किंतु सतही आंकलन के अनुसार उटंगन के यमुना नदी में समाहित होने के स्थान से रेहवाली से अरनौटा के रेलवे पुल तक की दूरी लगभग 9 कि मी है।अगर इस जल राशि को होल्ड कर स्थानीय किसानों की जरूरतों के अनुसार रेग्युलेट किया जा सका तो इस पानी से जहां बाह, पिनाहट और फतेहाबाद विकासखंड के दर्जनों गांवों में भूजल की मौजूदा स्थिति में सुधार लाया जा सकता है।

इसी के साथ ही फतेहाबाद नगर पंचायत क्षेत्र को पाइप लाइन डाल कर मीठे पानी(धौलपुर में पार्वती नदी पर बने आंगई डैम पैटर्न ) की भरपूरता से सप्लाई की जा सकती है। इस पानी का उपयोग मानसून काल के बाद बटेश्वर धाम तीर्थ के विशेष पर्वों पर यमुना में पानी की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार के लिये भी किया जा सकता है। सिविल सोसायटी ऑफ आगरा (regd) के जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भदौरिया से मिले प्रतिनिधि मंडल ने अनुरोध किया कि एस्टीमेट बन जाने के बाद योजना को शासन के पास भेजा जाए। जहां तक फंडिंग की बात है अधिकांश कार्य जिला योजना स्तर से भी करवाये जा सकते हैं।

मनरेगा योजना के तहत भी बांध के अधिकांश कार्य करवाये जा सकते हैं। कार्यस्थल से पाँच कि मी दूर के गांवों के की श्रम शक्ति और धन का उपयोग इस योजना के लिये किया जाना संभव है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि योजना प्रारूप सामने आ जाने पर उन कार्यों का आंकलन करवायेंगी जो कि मनरेगा योजना के तहत किये जाना संभव है। सिविल सोसायटी ऑफ आगरा (regd) ओर से जि. पं. अध्यक्ष से मिलने वालों में सेक्रेटरी अनिल शर्मा, राजीव सक्सेना और असलम सलीमी आदि शामिल थे।

प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन