Tue 06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“बरषहिं सुमन देव मुनि बृंदा…” पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य राम बारात, आगरा बना राममय मां गौरा के पूजन को निकलीं जनकनंदिनी, सखियों संग नगर भ्रमण पर निकलीं सीताजी ‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’ ‘मीट एट आगरा’ बना फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां 168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार मेहंदी, संगीत और लगन से सजा अग्रवन, राम के हाथों में रची ‘सीता’ नाम की मेहंदी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

Pragya News 24

Thu, Jul 18, 2024
Post views : 42

आगरा. उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने आगरा जनपद की जनता की मांगों और धार्मिक पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया और आवश्यक कार्यवाही के लिए आग्रह किया।

योगेन्द्र उपाध्याय ने आग्रह किया कि दिल्ली से आने वाली अत्याधुनिक शताब्दी, वन्देभारत, गतिमान ट्रेनों का एक हॉल्ट पीताम्बरा देवी की सिद्धपीठ के स्टेशन "दतिया" पर भी 2 मिनट के लिए रखा जाए। यह स्टेशन हिन्दू धार्मिक आस्था का एक प्रमुख केन्द्र है और इससे श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।

उच्च शिक्षा मंत्री ने बटेश्वर, आगरा में भगवान शिवजी के 101 शिवलिंगों का तीर्थस्थल और शौरीपुर में जैन धर्म का एक तीर्थस्थल, जो भगवान श्री नेमिनाथ की जन्मस्थली है, का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि यह स्थान भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली भी है। उपाध्याय ने प्रस्ताव रखा कि आगरा से बटेश्वर हेतु एक टूरिस्ट लक्जरी शटल ट्रेन चलाई जाए। यह ट्रेन आगरा से प्रातः 10:30 बजे प्रस्थान कर बटेश्वर 11:30 बजे पहुंचे और बटेश्वर से सायं 5:00 बजे प्रस्थान कर आगरा 6:00 बजे पहुंचे। इससे इन धार्मिक और दर्शनीय स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में समृद्ध किया जा सकेगा।

इसके अलावा, उच्च शिक्षा मंत्री ने दिल्ली से आगरा हेतु एक सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा जो दिल्ली से सायं 5:00 बजे चलकर आगरा 8:30 बजे पहुंचे और अगले दिन प्रातः 8:00 बजे चलकर दिल्ली 10:30 बजे पहुंचे। साथ ही, उन्होंने आगरा से लखनऊ के लिए एक वन्दे भारत ट्रेन चलाने का भी सुझाव दिया। इस ट्रेन के सिर्फ दो हॉल्ट शिकोहाबाद/फिरोजाबाद और कानपुर हों। यह ट्रेन आगरा से प्रातः 5:00 बजे प्रस्थान कर लखनऊ 8:30 बजे पहुंचे और लखनऊ से सायं 6:00 बजे प्रस्थान कर आगरा 9:30 बजे पहुंचे।

मंत्री ने आगरा के ईदगाह रेलवे स्टेशन पर एक ROB (रोड ओवर ब्रिज) के निर्माण का भी मुद्दा उठाया। यह पुल ईदगाह से तहसील आगरा को जोड़ेगा। उन्होंने आग्रह किया कि इसे पूर्व की भाँति ही निर्मित किया जाए क्योंकि प्रस्तावित परिवर्तन से जनता के कई मकान ध्वस्त हो जाएंगे, जिससे जनाक्रोश पैदा हो रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन