Mon 23 Nov 2026
Breaking News Exclusive
बल्केश्वर में चौथ वसूली के आरोपों पर उबाल, सामाजिक संगठनों ने खोला मोर्चा गुरुनानक जयंती पर प्रिल्यूड में गूंजा मानवता और समानता का संदेश द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा से गूंजा प्रिल्यूड का मंच, रजत जयंती पर दिखी भारतीय संस्कृति की झलक 21 हजार दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर, लक्ष्मी-नरसिंह स्वरूप में विराजे भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा ने मोहा जनमानस का मन, 50 से अधिक झांकियों ने बिखेरी आस्था की छटा आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: डंपर और मिनी ट्रक में भिंडत, आधा दर्जन लोग हुए घायल

Pragya News 24

Wed, May 22, 2024
Post views : 72

आगरा. 21 मई 2024. देर रात लालऊ ओवरब्रिज के पास अचानक लाल गिट्टी से भरा डंपर और मिनी ट्रक तेज़ आवाज के साथ आपस में टकरा गए। आवाज इतनी ज्यादा थी कि पास में सो रहे स्थानीय लोग जाग गए और दौड़ कर घटना स्थल पर पहुंच गए। देखते ही देखते लोगों का जमावड़ा लग गया। वहीं मिनी ट्रक में बैठीं सवारियां बुरी तरह घायल हो गई। आनन फ़ानन में लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

पूरा मामला थाना मलपुरा क्षेत्र के लालऊ ओवर ब्रिज के नीचे का है।मलपुरा पुलिस के अनुसार रविवार की रात करीब 2 बजे लाल गिट्टी का डंपर जगनेर की ओर से आ रहा था। एक मिनी ट्रक आगरा की ओर से जगनेर की ओर जा रहा था जिसमें सवारियां भी बैठी थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि मिनी ट्रक चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके चलते उसने डंपर में टक्कर मार दी। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जाकर तो देखा डंपर ने मिनी ट्रक के साथ-साथ रोड के किनारे हलवाई की दुकान को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। मिनी ट्रक में चालक सहित लगभग आधा दर्जन लोग थे, जोकि घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। जिसमें जगनेर के रहने वाले मुकेश, विनय सिंह, खेमचंद भूरी सिंह पवन सहित सभी लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

थानाध्यक्ष ईश्वर सिंह तोमर ने बताया है कि अभी मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने आगरा भर्ती कर दिया है।

वहीं दुकानस्वामी शैलेंद्र सिंह ने बताया है कि लालऊ ओवर ब्रिज के किनारे उनकी हलवाई की खोखा है। हादसे के बाद डंपर खोखा में घुस गया। खोखा में रखा करीब 2 लाख रुपए की कीमत का सामान पूरी तरह तहस नहस कर दिया। गनीमत यह रही उसे समय दुकान पर कोई सो नहीं रहा था। अन्यथा कोई भी गंभीर हादसा हो सकता था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन