Sun 04 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 2500 कीमत तक के जूते पर 5 प्रतिशत जीएसटी होने की उम्मीद, जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में हो सकती है घोषणा

Pragya News 24

Wed, Aug 27, 2025
Post views : 51

आगरा। 2-4 सितम्बर को जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में 2500 रुपए की कीमत तक के जूते पर जीएसटी 12/18 से घटकर 5 प्रतिशत होने की उम्मीद से जूता व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन का प्रतिनिधि मण्डल 25 अगस्त को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से लखनऊ कार्यालय में जाकर मिला। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 2500 रुपए तक का बिक्री मूल्य का जूता 5 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में जाएगा। सम्भवतः इसकी घोषणा आगामी 2-3-4 सितम्बर की जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में होने की सम्भावना है। सरकार द्वारा फैडरेशन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
यह जानकारी द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने आज होटल मैट्रो में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। बताया कि 2 सितम्बर 2024 द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन के नेतृत्व में महासभा का आयोजन किया गया था। जिसमें 26 प्रांतों के प्रतिनिधियों ने जूते पर जीएसटी कम करने की मांग को लेकर सहभागिता की थी। इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जीएसटी काउंसिल में व्यापारियों के वकील के प्रतिनिधि के रूप में उनकी मांग को उठाया और मंजूरी दिलाई।

जूते पर जीएसटी पांच से 12 प्रतिशत बढ़ने पर 1085 लोगों ने सिर्फ आगरा में अपना जीएसटी पंजीयन रद्द कराया था। इसका अर्थ है कि 1085 परिवारों का जूता व्यवसाय से पलायन हो गया।

फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने कहा कि आगरा प्रमुख तौर पर जूता उद्योग पर पूरी तरह निर्भर है। यहां लगभग साढ़े तीन लाख परिवार प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जूता कारोबार से जुड़े है और अपना पेट पाल रहे है। जिसमें ज्यादातर अनुसूचित जाति एवं पिछड़े गरीब वर्ग के लोग हैं। साथ साथ एमएसएमई के तहत माइक्रो इंटरप्राइजेज, जिसकी सीमा अधिकतम 5 करोड़ टर्नओवर है, जबसे जीएसटी की नई दरें 12ः लागू हुई है तब से ही यहाँ निरंतर कारोबार घट रहा है और लाखों लोगों की जीविका पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। परन्तु अब जीएसटी की दरों में कटौती की खबर से व्यापारियों ने उत्साह और खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से दिलप्रीत सिंह, अजय महाजन, हितेश वरियानी, विनोद शीतलानी, रंजीत सामा, नरेन्द्र पुरसनानी, प्रमोद महाजन, कृपांशु खूबचंदानी, घनश्याम रोहिरा, गोवर्धन सुनेजा, अजय महाजन, हरीश वनजानी, नारायणदास बहरानी, वासुदेव मूलचंदानी, संजय अरोड़ा, चंद्रभान, मुरलीधर पंजवानी, किशन तलवानी, आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन