Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

Pragya News 24

Sun, Mar 31, 2024
Post views : 62

आगरा। ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर को जीआरपी आगरा कैंट ने गिरफ्तार किया है। जीआरपी ने शातिर चोर से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। जीआरपी ने शातिर चोर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया और जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक रेलवे आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जीआरपी आगरा अनुभाग ने आपराधिक घटनाओ की रोकथाम एंव चोरो की गिरफ़्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया हुआ है। उस अभियान के अंतर्गत थाना जीआरपी आगरा कैण्ट के नेतृत्व में गठित जीआरपी टीम द्वारा रविवार को कैंट स्टेशन से शातिर किस्म का 01 अभि0 को गिरफ्तार किया है। जिससें चोरी के कुल 01 मोबाईल फोन सहित गिरफ्तार किया गया है ।

अभियुक्त का नाम शाहरुख उर्फ बिट्टू पुत्र स्व0 ताहिर निवासी पप्पू पेन्टर के किराये के मकान में काले खाँ की मस्जिद , सलीम दूध वाले की दुकान के पास मौहल्ला रसूलपुर चौकी खेरिया मोड़ थाना शाहगंज जिला आगरा उम्र करीब 26 वर्ष है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 345/23 धारा 379/411 भादवि थाना जीआरपी आगरा कैन्ट में अभियोग दर्ज है। उसके पास से एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

जीआरपी आगरा कैंट प्रभारी के मुताबिक अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली से आगरा व मथुरा तक ट्रेनो में बैठकर यात्रियों के मोबाइल फोन व कीमती सामानों की चोरी मौका पाकर करता था, जिन्हें बेचकर जो पैसा मिलता है उससे अपना खर्च चलाता था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन