Wed 05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: राज्यपाल के स्वागत को सजा क्वीन एम्प्रेस लाइब्रेरी प्रांगण, लोकार्पण कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन

Pragya News 24

Mon, Jul 28, 2025
Post views : 41

आगरा। स्वतंत्रता-पूर्व वर्ष 1900 में स्थापित ऐतिहासिक क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी, सदर बाजार आगरा के पुनर्विकास कार्य का लोकार्पण आगामी 30 जुलाई को महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित लोकार्पण समारोह से पूर्व सोमवार को पुस्तकालय परिसर में आमंत्रण पत्र के विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आमंत्रण पत्र के विमोचन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम के बाद उपस्थित अतिथियों ने पुस्तकालय के पुनरुद्धार को लेकर अपने विचार साझा किए। आगरा स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत नवीनीकृत इस पुस्तकालय का लोकार्पण समारोह न केवल एक औपचारिक आयोजन है, बल्कि शहर की सांस्कृतिक विरासत के पुनर्जागरण का प्रतीक भी है।

इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के जीएम अरुण कुमार ने कहा कि “क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी का पुनर्विकास स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत एक ऐतिहासिक जिम्मेदारी थी जिसे गर्व के साथ पूर्ण किया गया है। यह भवन अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त होकर नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणास्थली बनेगा।”

पंकज स्कैनिंग एन्ड पैथोलॉजी रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. पंकज महेन्द्रू ने कहा कि “यह केवल एक इमारत नहीं, बल्कि हमारी पीढ़ियों को जोड़ने वाली एक बौद्धिक और ऐतिहासिक कड़ी है। यह पुस्तकालय आगरा की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है।”

डॉ. रेनू महेंद्रू ने कहा कि “एक पुस्तकालय किसी भी समाज की आत्मा होता है। इस ऐतिहासिक धरोहर के पुनर्निर्माण से शहर की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊर्जा मिली है।”

विमोचन कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी आगरा के जीएम अरुण कुमार, समाजसेवी अभिनव मौर्य, तथा महेन्द्रू परिवार से डॉ. पंकज महेन्द्रू, डॉ. रेनू महेन्द्रू, रोहित करण मांचिस्तान, दिलीप कनौजिया, विनोद बघेल ने अपने विचार साझा किये।

इस मौके पर पुस्तकालय की लाइब्रेरियन अवंतिका, इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा एवं कन्वीनर ब्रजेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद् और समाजसेवी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन