Wed 05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गायत्री तीर्थ शान्तिकुंज हरिद्वार में हुआ नारी जागरण संगोष्ठी का भव्य समापन

Pragya News 24

Sat, Jul 19, 2025
Post views : 38

आगरा। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय 15 से 17 जुलाई 2025 तक नारी जागरण संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस शिविर में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता बहिनों ने भाग लिया। शिविर समापन के अवसर पर पूरे उत्तर प्रदेश राज्य के सभी जिलों में जिला स्तरीय नारी जागरण शिविर आयोजित करने का संकल्प उभरा। जिला स्तरीय नारी जागरण श्रृंखला का प्रथम शिविर लखीमपुर खीरी जिले में आयोजित किया जाएगा।

इस पावन संकल्प की प्रेरणादायी मशाल आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या एवं आदरणीया शैफाली पंड्या के कर कमलों से लखीमपुर खीरी जिले के कार्यकर्ता भाइयों-बहनों को सौंपी गई। जिस नारी जागरण अभियान का श्रीगणेश परम वंदनीया माताजी के संकल्पों से हुआ उस अभियान में सक्रिय, अग्रणी हजारों नारियों ने नवयुग का उदघोष करते हुए विशाल शोभायात्रा निकाली।

विशाल शोभायात्रा का चैतन्य तीर्थ शांतिकुंज के सजल श्रद्धा, प्रखर प्रज्ञा पर गुरु स्मरण करते हुए तीन दिवसीय नारी जागरण संगोष्ठी का उदात्त वातावरण में समापन हुआ।

इस संगोष्ठी में आगरा से विमलेश भदौरिया, रेखा शर्मा, ममता, सुमन शर्मा ने भाग लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन