Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पत्रकारों की होली में महका चंदन और गुलाल

Pragya News 24

Thu, Mar 21, 2024
Post views : 54
  • उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा के होली मिलन समारोह में बड़ी घोषणा फैशन एंड आर्ट के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए पत्रकार की बेटी को आईआईएफए देगा मुफ्त शिक्षा

आगरा। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) आगरा के नेतृत्व में पत्रकारों का होली मिलन समारोह बुधवार को श्रीराम फार्म हाउस दयालबाग में आयोजित हुआ। होली मिलन समारोह में फाल्गुन की सतरंगी छटा बिखरी। आईआईएफए ने बड़ी सौगात देते हुए फैशन व आर्ट के क्षेत्र में पत्रकार की बेटी के लिए मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा की।

उपजा के होली मिलन समारोह में होली के गीतों संग हवा में चंदन और गुलाल महका। अध्यक्षता जाने माने पत्रकार पूर्व वरिष्ठ संपादक आनंद शर्मा ने की। उपजा के जिलाध्यक्ष देश दीपक तिवारी ने उन्हें गुलाल लगा कर समारोह की शुरुआत की। एक तरफ मंच पर स्थानीय कलाकारों ने होली खेले रघुवीरा अवध में… होली के दिन दिल मिल जाते हैं… होली आई रे कन्हाई… जैसे गीतों से माहौल को रंगीन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। वहीं, युवा पत्रकार भी होली की मस्ती में रंग गुलाल चंदन से सराबोर नजर आए। गुलाल से आसमान सतरंगी हो गया। पूर्व संपादक आनंद शर्मा ने समारोह को सम्बोधित करते हुए पत्रकारों को होली की बधाई दी।

जिलाध्यक्ष देश दीपक तिवारी ने कहा कि पत्रकारों को पत्रकारों के हर सुख दुख में साथ रहना चाहिए। पत्रकारों में एकता से कलम की ताकत बढ़ेगी। उपजा आगरा के हर पत्रकार का संगठन है। इसमें सभी का स्वागत है। वरिष्ठ पत्रकार अखिल दीक्षित, आदर्श नंदन गुप्त, दीक्षांत तिवारी ने विचार व्यक्त किए। जिला महासचिव दीपक लवानिया ने सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र गोस्वामी, प्रतीक गुप्ता, सुनीत कुलश्रेष्ठ, राजेश दुबे का उपजा जिला मंत्री अनुज परमार और ब्रजेश कुमार गौतम ने स्वागत किया। उपजा कोषाध्यक्ष किशोर अग्रवाल, कार्यालय प्रभारी धीरज शर्मा, हरिकांत शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, वीरेंद्र ईमल, रवि, शिवम, कपिल अग्रवाल, ब्रज भूषण, सज्जन सागर, एसपी सिंह, दीपक कुमार, पवन कटारा आदि मौजूद रहे।

पत्रकार की बेटी को मुफ्त मिलेगी शिक्षा
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड आर्ट (आईआईएफए) के निदेशक सचिन सारस्वत ने उपजा के होली मिलन समारोह में फैशन व आर्ट के क्षेत्र में केरियर बनाने के लिए पत्रकार की बेटी को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस घोषणा का सभी पत्रकारों ने तहेदिल से तालियां बजाकर स्वागत किया। सचिन सारस्वत लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन