Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार मेहंदी, संगीत और लगन से सजा अग्रवन, राम के हाथों में रची ‘सीता’ नाम की मेहंदी बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: शहरवासियों को जल्द मेट्रो सेवा प्रदान करने के लिए टनल निर्माण हेतु 24x7 काम कर रहीं हैं चार टीबीएम

Pragya News 24

Fri, May 10, 2024
Post views : 55

आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा आगरा मेट्रो के प्रथम कॉरिडोर के शेष भूमिगत भाग में चार टीबीएम के जरिए टनल का निर्माण किया जा रहा है। टीबीएम 3 एवं टीबीएम 4 ने आरबीएस रैंप क्षेत्र से आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन के बीच दोनों टनल का निर्माण पूरा कर लिया है। वहीं, टीबीएम 1 और टीबीएम 2 आगरा कॉलेज से मन:कामेश्वर मंदिर मेट्रो स्टेशन की दिशा में टनल का निर्माण कर रही हैं।

यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि प्रायोरिटी कॉरीडोर में निर्धारित समय से पूर्व मेट्रो सेवा शुरू करने के बाद बैलेंस सेक्शन में शहरवासियों जल्द मेट्रो सेवा प्रदान करने के संकल्प के साथ यूपी मेट्रो टीम काम कर रही है।

फिलहाल, शेष भाग में चार टीबीएम के जरिए टनल का निर्माण किया जा रहा है। इस भाग में दो टीबीएम (टीबीएम 3 एवं टीबीएम 4) को आरबीएस रैंप एरिया में स्थित लॉन्चिन शाफ्ट से अप एवं डाउन लाइन में लॉन्च किया गया था। इन दोनों टीबीएम ने आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन पर ब्रेकथ्रू हासिल कर लिया है।जल्द ही ये दोनों टीबीएम आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन से राजा की मंडी मेट्रो की दिशा में टनल निर्माण हेतु रीलॉन्च की जाएंगी। टीबीएम 3 एवं 4 रैंप एरिया से आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन तक टनल का निर्माण करेंगी। इन्हें आगरा कॉलेज रिट्रीवल शाफ्ट से रिट्रीव किया जाएगा।

वहीं, आगरा कॉलेज से मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन की दिशा में दो टीबीएम 1 एवं 2 टनल को टनल निर्माण हेतु लॉन्च किया गया है। टीबीएम 1 ने अबतक 150 मीटर से अधिक टनल का निर्माण लिया है। वहीं , टीबीएम 2 द्वारा प्रारंभिक रिंग लगाई जा रही हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन