Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी2 : स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण पर रहेगा फोकस, लायंस डिस्ट्रिक्ट ने घोषित की नई कार्ययोजना

Pragya News 24

Sat, Jul 25, 2026
Post views : 121

आगरा। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी2 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रामनारायण वर्मा ने वर्ष 2026-27 के मंडलाध्यक्षीय कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस वर्ष का उद्देश्य केवल सेवा कार्यों का विस्तार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक सेवा अभियान में दयालुता, करुणा और संवेदनशीलता का समावेश कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में आयोजित आवश्यक बैठक में उन्होंने आगामी सत्र की कार्ययोजना की घोषणा करते हुए बताया कि वर्ष का ध्येय वाक्य "दयालुता के साथ सेवा" तथा विषय "दयालुता को कर्म में बदलना" रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस सत्र में ऐसा सेवा-भावी एवं संवेदनशील मंडल तैयार किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक लायन सहानुभूति के साथ नेतृत्व करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और मानवता का संदेश पहुंचाएगा। मंडल का लक्ष्य छोटे-बड़े सभी सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना तथा पूरे डिस्ट्रिक्ट में दयालुता की मजबूत श्रृंखला स्थापित करना है।

आठ प्रमुख सेवा क्षेत्रों पर रहेगा विशेष फोकस
डिस्ट्रिक्ट 321-सी2 ने वर्ष 2026-27 के लिए आठ प्रमुख सेवा क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है। इनमें दयालु नेतृत्व का विकास, महिला सशक्तिकरण, दृष्टि संरक्षण, भूख उन्मूलन, मधुमेह नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण, बाल कैंसर एवं मानवीय सेवा परियोजनाएं, एलसीआईएफ इंडिया के लिए निधि संग्रह, लियो क्लब एवं युवा नेतृत्व विकास, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, मूक प्राणियों के संरक्षण तथा विद्यार्थियों के लिए पुस्तक वितरण, शैक्षणिक सहयोग और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना शामिल है।

हर तिमाही मनाया जाएगा 'दयालुता सप्ताह'
रामनारायण वर्मा ने बताया कि पूरे वर्ष प्रत्येक तिमाही में 'दयालुता सप्ताह' का आयोजन किया जाएगा। वहीं 'दयालुता श्रृंखला' परियोजना के अंतर्गत प्रत्येक लायंस क्लब दूसरे क्लब को सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करेगा। उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं क्लबों को 'दयालुता सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा।

स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी सर्वोच्च प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, मधुमेह जागरूकता, नेत्र चिकित्सा, बाल कैंसर और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर व्यापक अभियान चलाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने सभी सदस्यों से सेवा को केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार बनाने का आह्वान करते हुए कहा, "जहाँ दयालुता है, वहाँ सेवा है और जहाँ सेवा है, वहीं सच्चा लायनवाद है।"

बैठक में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम अजय भार्गव, मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर योगेश बंसल, रीजन चेयरपर्सन अनिल गणपति सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन