Thu 06 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: डावर फुटवियर इंडस्ट्रीज में रक्तदान शिविर सम्पन्न, एफमेक अध्यक्ष ने किया रक्तदाताओं का सम्मान

Pragya News 24

Fri, Jun 27, 2025
Post views : 37

आगरा। डावर फुटवियर इंडस्ट्रीज, सिकंदरा में आज श्री राम चैरिटेबल ब्लड बैंक, आगरा के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 11:00 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शिविर में रक्तदाताओं को श्री राम चैरिटेबल ब्लड बैंक की ओर से उपहार, रक्तदान प्रमाण पत्र एवं एक वर्ष के लिए वोलंटरी डोनर कार्ड प्रदान किया गया।

इस अवसर पर आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक) के अध्यक्ष ने रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा, "भगवान का दिया कभी अल्प नहीं होता और रक्तदान का कोई विकल्प नहीं होता। आओ मिलकर रक्तदान करें।"

डावर फुटवियर के प्रबंधक राजीव मिश्रा ने स्वयं भी रक्तदान किया और उपस्थित रहकर सभी सहयोगी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान शिविर के आयोजन में रमेश कुमार यादव, गोपाल सिंह, देवेंद्र उपाध्याय एवं रवि कुमार तिवारी का विशेष सहयोग रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन