Sun 09 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आईएमए द्वारा सूरसदन में आयोजित किया गया डॉक्टर्स डे सेलीब्रेशन, फिल्मी गानों पर खूब थिरके डॉक्टर्स

Pragya News 24

Mon, Jul 1, 2024
Post views : 37

आगरा। आज डिस्को दीवानों की महफिल सजी थी सूरसदन में। जहां कोई मोरनी तो कोई सलीम और अनारकली बनकर चकाचैंध रोशनी में थिरक रहा था। सादगी के रंगों और सात सुरों के रागों से सजी गजलों की महफिल थी। खास बात थी कि यह सब मरीजों की नब्ज टटोलने और वेंटीलेटर पर सांसो की गति को नियंत्रित रखने में व्यस्त रहने वाले डॉक्टर थे, जो आज डॉक्सर्स डे सेलीब्रेशन के लिए सूरसदन में एकत्र हुए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ जय देव जय देव… गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद हुआ थ्रीडी डिस्को भांगड़ा का धमाल। जिसमें छोड़ छाड़ के अपने सलीम की गली, अनारकली डिस्को चली, तो परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और सीटियों से गूंज उठा। जुम्बा डांस, डिस्को भांगड़ा के साथ सादगी भरी गजलों की महफिल शुरु हुई तो इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं…, और सलामें इश्क मेरी जा, जरा कुबूल कर लो… पर डॉक्टरों की अदायगी अचम्भित करने वाली थी। पैसा यो पैसा, कैसा ये पैसा…, सारा जमाना हंसीनों का दीवाना…, कुड़ी नाल इश्क मीठा…, किछे चल दी मोरनी बनके…, डिस्को दीवाने… जैसी गीतों पर देर रात तक डॉक्सर्स की सेलीब्रेशन चला। डॉ. योगेश दीक्षित ने स्वरचित कविता पाठ व डॉ. आरएन द्विवेदी ने लव इन टोक्यो… गीत गाया। संचालन डॉ. पंकज नगायच, डॉ. कविता भटनागर, कविता गर्ग, डॉ. स्वाति द्विवेदी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सचिव डॉ. कविता भटनागर के नेतृत्व में डॉ. संजना महेश, डॉ. साक्षी, डॉ. रुचि, डॉ. गुंजन, डॉ. काव्या, अर्चना, डॉ. अनुपम त्यागी, डॉ. पल्लवी गोयल, डॉ. प्रिया जैन, डॉ. अलका अग्रवाल, डॉ. पारुल गुप्ता, डॉ. प्रीति, डॉ. नीलम रावत, डॉ. रुचिका, डॉ. मेघना, डॉ. कविता, डॉ. विभा, डॉ. राखी, डॉ. कविता गर्ग, डॉ. सुरबी, डॉ. सारिका, अनन्या गर्ग, अंशिका गर्ग ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।

दीप प्रज्ज्वल के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ
आगरा। डॉक्टर्स डे सेलीब्रेशन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रशान्त गुप्ता, डॉ. रेखा गुप्ता, आईएमए अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल, सचिव डॉ. पंकज नगायच, पूरन डावर, डॉ. एससी साहू, डॉ. अरूण चतुर्वेदी, डॉ. सरोज सिंह, डॉ. सुधीर धाकरे, डॉ. रवि पचैरी, डॉ. ओपी यादव, डॉ. अनूप दीक्षित ने विघ्नहर्ता श्रीगणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए आईएमए अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल ने डॉक्टर्स डे के इतिहास पर प्रकाश डाला। कहा कि डॉ. वीसी रॉय (जो बंगाल के मुख्यमंत्री भी रहे) के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों के बीच डॉक्टरों के महत्व, लोगों के स्वास्थ को बेहतर बनाने में उमकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूक करना है। सचिव डॉ. पंकज नगायच ने कहा कि सभी डॉक्टर्स का पहला भाव सेवा का होता है। हमेशा समाज की सेवा में लगे रहते हैं। समाज से अपील की कि कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे डॉक्टर्स के कार्य करने में प्रतिकूल वातावरण बनें। इस अवसर पर आईएमए न्यूज लेटर के द्वितीय संस्करण का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. योगेश सिंघल, डॉ. नीतू चैधरी, डॉ. पवन गुप्ता आदि उपस्थित थे।

इन्हें किया गया सम्मानित
चिकित्सकीय कार्य के अतिरिक्त सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान के लिए डॉ. वाईबी अग्रवाल, डॉ. हरेन्द्र गुप्ता, डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. रंजना बंसल, डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. रवि पचैरी, डॉ. ओपी यादव, डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, डॉ.अरुण चतुर्वेदी, डॉ. अशांक गुप्ता, डॉ. आलोक मित्तल, डॉ. राकेश त्यागी, डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. केशव चैधरी को स्मृति चिन्ह व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

युवा पीढ़ी को पुरस्कृत कर किया प्रोत्साहित
डॉक्टर्स डे सेलीब्रेशन के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में कुछ खास और श्रेष्ठ करने वाली युवा पीढ़ी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें डॉ. सुश्रुत गुप्ता, डॉ. दिव्यांश जैन, डॉ. आदित्य अग्रवाल, डॉ. सुश्रुत चंद्रा, डॉ. श्रुति चंद्रा, डॉ. शिखर बंसल, डॉ. उज्ज्वल अग्रवाल, डॉ. स्वास्तिक मित्तल, डॉ. आयुष यादव, भाव्या अग्रवाल, कौस्तुभ गुप्ता, करन गुप्ता, अदरिता मिश्रा, कुणाल गोयल को पुरस्कृत किया गया।

1566 सदस्यों का हो गया आईएमए परिवार
मार्च 2022 तक इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, आगरा के 1500 सदस्य थे। जिसमें मार्च 2023 तक 66 नए सदस्यों के जुड़ने से अब 1566 सदस्यों की परिवार को गया है आईएमए आगरा। डॉक्टर्स डे सेलीब्रेशन के मौके पर सभी नए सदस्यों का परिचय अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल व सचिव डॉ. पंकज नगायच ने करवाया और परिवार में स्वागत किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन