Sun 04 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा किला के दीवान ए आम में आई दरारों के बावजूद होगा लेजर शो, गूंजेंगे ढोल नगाड़े

Pragya News 24

Mon, Feb 19, 2024
Post views : 67

Agra. आगरा किला में जी-20 के दौरान हुए कार्यक्रम के बाद जिस दीवान-ए-आम की दीवारों में दरार आई थी उसी दीवान-ए-आम में आज छत्रपति शिवाजी की ढोल नगाड़े गूजेंगे। गीत संगीत के साथ लेजर शो भी होगा लेकिन बड़ी बात यह है कि जी-20 के दौरान जो लेजर शो व अन्य कार्यक्रम से जो दरारें आई वो अभी तक भर नहीं पाई है उनकी मरम्मत का कार्य चल रहा है।

आपकों बताते चले कि आगरा किला विश्वदाय स्मारकों में से एक है। इस संरक्षित स्मारक में एएसआई विभाग द्वारा शिवाजी जयंती समारोह समिति को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाने की अनुमति दी है। बड़ा सवाल यह है कि जी-20 के दौरन यहाँ जो लेजर शो हुआ और फिर शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई, उन कार्यक्रमों से आगरा किला का दीवान ए आम को नुकसान पहुँचा था। उसकी मरम्मत में लाखों का बजट खर्च हुआ और मरम्मत का कार्य अभी जारी है।

इस आयोजन की अनुमति ने एक बार फिर आगरा किला के संरक्षण पर सवाल खड़े कर दिये है। अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल का कहना है कि 40 डेसिबल से कम साउंड और 800 लोगों की शर्त के अनुसार अनुमति दी गयी है। अनुमति व शर्तों का उलंघन हुआ तो अनुमति रद्द कर दी जायेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन