Tue 24 Nov 2026
Breaking News Exclusive
बल्केश्वर में चौथ वसूली के आरोपों पर उबाल, सामाजिक संगठनों ने खोला मोर्चा गुरुनानक जयंती पर प्रिल्यूड में गूंजा मानवता और समानता का संदेश द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा से गूंजा प्रिल्यूड का मंच, रजत जयंती पर दिखी भारतीय संस्कृति की झलक 21 हजार दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर, लक्ष्मी-नरसिंह स्वरूप में विराजे भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा ने मोहा जनमानस का मन, 50 से अधिक झांकियों ने बिखेरी आस्था की छटा आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

महिला क्रिकेट विश्व कप : विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन के लिए दीप्ति को मिलेगी टाटा सिएरा कार

Pragya News 24

Fri, Mar 13, 2026
Post views : 518

आगरा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा संग पूरी टीम को विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन के लिए टाटा ग्रुप ने 5 सीटर कार टाटा सिएरा देने का वादा किया था। उसी क्रम में मार्च में उन्हें सम्मानित किया जाना है। टाटा मोटर्स और अशोक ऑटो सेल्स ने दीप्ति को एक टाटा सिएरा कार गिफ्ट करने का फैसला किया है। इसी को लेकर गुरुवार को संजय प्लेस स्थित अशोक कॉसमॉस मॉल में अशोक ऑटो सेल्स की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ रंजना बंसल ने मीडिया को जानकारी दी। कार्यक्रम का स्लोगन चैंपियंस मीट चैंपियंस दिया गया और कार की खासियत के बारे में भी बताया।

डॉ रंजना बंसल ने कहा दीप्ति ने अपने खेल क्षमता से देश और खासकर जिले का नाम रोशन किया है। इसलिए कंपनी ने उन्हें यह कार गिफ्ट करने का निर्णय लिया है। कार की चाबी उनको 19 मार्च को कॉसमॉस मॉल में सौंप जाएगी।

इस दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील चौहान, राजेश सहगल, दीप्ति शर्मा के भाई सुमित शर्मा, सर्वेश भटनागर, अनीश राजपूत मौजूद रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन