Fri 07 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भैया दूज पर ताजगंज क्षेत्र में हुआ पहलवानों का दंगल, देखने पहुंची भीड़

Pragya News 24

Wed, Mar 27, 2024
Post views : 49

Agra. भैया दूज की पावन पर्व पर ताजगंज क्षेत्र में पहलवानों ने दंगल करने की परंपरा को जारी रखा। इस दंगल में आगरा के अलावा दूर दराज से हर उम्र के पहलवान अपना दमखम दिखाने के लिए पहुंचे थे। दंगल करने वाली कमेटी ने नियमों के अनुसार इस दंगल को कराया। इस दंगल में 1000 से लेकर 31000 रुपए तक की कुश्ती कराई गई। दंगल को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे।

आपको बताते चले कि ताजगंज क्षेत्र में दंगल कराये जाने की परंपरा सैकड़ो वर्ष पुरानी है। ताजगंज क्षेत्र से ही बड़े-बड़े पहलवान निकले थे जिन्होंने दंगल और कुश्ती में आगरा का नाम रोशन किया था। उन्हीं की याद में इस दंगल व कुश्ती कराई जाने की परंपरा को राठौर समाज ने बरकरार रखा है। दंगल व कुश्ती आयोजन समिति में शामिल प्रमोद कुमार राठौर ने बताया कि यह कुश्ती व दंगल उनके बुजुर्गों के समय से होता चला रहा है। जब वह छोटे थे तभी से कुश्ती और दंगल देखते हुए आए हैं। उनके बुजुर्गों के गुजर जाने के बाद अब इस परंपरा को हम सभी लोग निभा रहे हैं। दंगल व कुश्ती भी नियम के अनुसार ही कराई जाती है साथ ही कुश्ती के दौरान जो लोग नियमों को तोड़ते हैं उन्हें दंगल से बाहर कर दिया जाता है। दंगल व कुश्ती शुरू होने से पहले ही सभी लोगों को समझा दिया जाता है कि यह एक खेल है जिसमें हाजीत लगी रहती है, इसे प्रतिष्ठा न बनाये।

अमरनाथ पहलवान बताते हैं कि यह एक भारतीय खेल है। वह आज भी अखाड़ा चलते हैं और जिन्हें पहलवान व कुश्ती का शौक है ऐसे लोगों को पहलवान ही व कुश्ती के गुण भी सिखाते हैं। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों की परंपरा को आज भी वह निभा रहे हैं। इस दंगल में पहलवान अपना दमखम व खेल दिखाने के लिए आते हैं। ताजगंज क्षेत्र में जो कुश्ती व दंगल होता है पूरे आगरा में कहीं नहीं होता है। यहाँ पर एक हजार से लेकर 31 हजार तक की कुश्ती कराई जाती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन