Fri 07 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: वंदे मातरम और भारत माता के उद्घोष से गूंजा कॉसमॉस मॉल

Pragya News 24

Mon, Jan 27, 2025
Post views : 32

आगरा। भारत का अभिमान हाथों में तिरंगा झंडा और मुख पर वंदे मातरम व भारत माता के जयकारे। किसी के माथे पर तो किसी के गालों पर सजा तिरंगा। भारत की संस्कृति, सभ्यता, अनेकता में एकता और स्वाभिमान को अभिव्यक्त करते गीत हर किसी के मन में देशभक्ति की लहर को संरचण कर रहे थे। कुछ ऐसा ही ओजपूर्ण नजारा था आज कॉसमॉस मॉल में जहां अशोक ग्रुप ऑफ कम्पनी, आगरा ऑब्सट्रेटिकल एंड गाइनेकोलॉजीकल सोसायटी व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में झंडारोहण व सामूहिक देशभक्ति गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

अशोक ग्रुप की एमडी डॉ. रंजना बंसल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अशोक कॉसमॉस मॉल में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को संचालित हो रही मन के जीते जीत मुहिम के बारे में जानकारी देते हुए दिव्यांग लोगों को साहस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल व विशिष्ट अतिथि डॉ. संध्या अग्रवाल ने झंडारोहण कर लोगों को अपने बच्चों के मन में देशप्रेम की भावना को प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉक्टर्स की छह टीमों द्वारा सामूहिक देशभक्ति गीत प्रतियोगिता ने हर तरफ देश भक्ति के सतरंगी रंग बिखेर दिए। जिसकी निर्णायक थीं प्रेरणा तलेगांवकर। सभी टीमों के प्रतिभागी डॉक्टरों व अतिथियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से एओजीएस की अध्यक्ष डॉ. सविता त्यागी, आईएमए के सचिव डॉ. पंकज नगायच, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. आरती मनोज, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. विकास मित्तल, डॉ. रिचा सिंह, डॉ. पियूष जैन, डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. पवन गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन