Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ताजमहल के अंदर रील बना रही महिला पर्यटक से सीआईएसएफ कर्मी ने की मारपीट

Pragya News 24

Sat, Apr 6, 2024
Post views : 52

Agra. जो स्मारक पूरे विश्व को प्रेम का संदेश देता है उसी स्मारक में 'अतिथि देवो भव:' की परंपरा ऐसी धूमिल हुई जिसे जानकर व सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ कर्मी ने महिला पर्यटक के साथ हद दर्जे की अभद्रता और मारपीट की। सीआईएसएफ कर्मी द्वारा मारपीट किये जाने से आहत महिला पर्यटक ने भी उसके साथ मारपीट की। यह पूरी घटना किसी ने अपने मोबाइल में कैद की और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सीआईएसएफ की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे है कि क्या ताजमहल की सुरक्षा के नाम पर महिला पर्यटकों से मारपीट सही है?

पूरा मामला ताजमहल के अंदर का है। जानकारी के मुताबिक कुछ महिला पर्यटक ताजमहल के अंदर भ्रमण कर रही थी। ताज भ्रमण के दौरान उसमें से एक महिला पर्यटक ताजमहल में रील बनाने लगी। इसी को लेकर सीआईएसएफ कर्मी से वाद विवाद हो गया। मामले ने तूल पकड़ा और सीआईएसएफ कर्मी ने अपना आपा खो दिया।

आप वीडियो में देख सकते है कि महिला पर्यटक सीआईएसएफ कर्मी से दूर रहने की बात कह रही है और इतने में ही सीआईएसएफ कर्मी उसे जोरदार धक्का दे देता है जिससे वह जमीन पर गिर जाती है और इसके बाद दोनों में भिड़ंत शुरू होती है। महिला पर्यटक के साथ मौजूद महिलाएं बीच बचाव करने का प्रयास करती है लेकिन सीआईएसएफ कर्मी उसे करने के लिए दौड़ते रहते हैं और पीटते रहते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन