Thu 06 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: स्केट्स पर सवार होकर बच्चों ने दिया आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश

Pragya News 24

Mon, Apr 28, 2025
Post views : 33
  • आतंकवाद के खिलाफ आशीष स्पोर्ट्स अकादमी ने निकाली स्केट्स रैली
  • पहलगाम नरसंहार के विरोध में बच्चों और अभिभावकों ने दिया एकजुटता का संदेश
  • आदर्श नगर से श्रीराम चौक तक बच्चों ने बढ़ाया शांति और भाईचारे का कारवां

आगरा। आशीष स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वावधान में रविवार को आदर्श नगर बल्केश्वर से कमला नगर श्रीराम चौक तक एक भव्य स्केट्स रैली का आयोजन किया गया। यह रैली हाल ही में पहलगाम (कश्मीर) में आतंकियों द्वारा किए गए निर्दोष नागरिकों के नरसंहार के विरोध में आयोजित की गई थी।

रैली में करीब 100 स्केटर्स बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ भाग लिया। बच्चों के हाथों में आतंकवाद के विरोध में जागरूकता बढ़ाने वाले स्लोगन वाली तख्तियां थीं। पूरे मार्ग में "आतंकवाद मुर्दाबाद", "शांति का संदेश फैलाओ", जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।

आयोजन के दौरान आशीष स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक आशीष सिंघल ने कहा कि आतंकवाद मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध है। हमें बच्चों में शुरू से ही शांति, भाईचारे और सहिष्णुता के संस्कार डालने चाहिए। आज की यह रैली आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता और जागरूकता का प्रतीक है।

रैली में शामिल बच्चों और अभिभावकों का उत्साह देखने लायक था। कई स्थानीय नागरिकों ने भी रास्ते में खड़े होकर इस पहल का स्वागत किया। इस अवसर पर यश गर्ग, रोहिणी अग्रवाल, हरेश चंद अग्रवाल, गौरव सिंघल, एहान सिंघल, पारस शर्मा, देव, तान्या, आध्या, राधा, माधव, वेदांशी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन