Fri 07 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एमजी - माल रोड पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रफ्तार से दौड़ाए वाहन तो कटेंगे चालान

Pragya News 24

Sat, Mar 30, 2024
Post views : 47

Agra. एमजी रोड पर अगर 50 से अधिक गति पर अपने वाहन दौड़ाए तो आपका चालान स्वयं कट जाएगा। जी हां यातायात विभाग ने यह कवायद करना शुरू कर दिया है और इसके लिए एमजी रोड पर लगे स्मार्ट सिटी के कैमरे को अपग्रेड कर दिया गया है। एक चौराहे से दूसरे चौराहे के बीच की गति का आंकलन करने के बाद जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी इसका ट्रायल आज से शुरू हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक एमजी रोड पर तेज वाहनों की गति भी 50 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से निश्चित है लेकिन इसके बावजूद भी वाहन चालक इस नियम को तोड़कर तेज रफ्तार में वाहन चला रहे हैं जिसके कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। रात को इन हादसों की संख्या और ज्यादा बढ़ जाती है। रात 11:00 के बाद एमजी रोड पर नो एंट्री भी खुल जाती है। इसके लिए यातायात विभाग की ओर से अब रणनीति तैयार कर ली गई है।

डीसीपी ट्रैफिक सैय्यद अली ने बताया कि एमजी रोड और माल रोड पर नगर निगम के स्मार्ट सिटी के तहत कैमरे लगे हुए हैं। जब रोड खाली मिल जाती है तो वाहन चालक निर्धारित स्पीड की गति को तोड़कर तेज गति से वाहन चलाते हैं। इसीलिए एमजी रोड और माल रोड के कैमरे को अपडेट कर दिया गया है। 43 चौराहा पर लगी कैमरा से अब तेज गति से वाहन चलाने वालों के चालान काटे जाएंगे। यह चालान लगभग ₹2000 का होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन