अग्रवाल संगठन रामबाग : सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग
Pragya News 24
Mon, Aug 3, 2026
आगरा। अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा वॉटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। सावन की मल्हार, झूला, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे इस आयोजन में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर तीज पर्व की परंपराओं को जीवंत कर दिया। विजेता प्रतिभागियों को सुहाग चिन्ह एवं पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ममता गोयल, नीलम गोयल, ममता अग्रवाल, डोली गोयल एवं पार्षद प्रियंका अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पूजन के साथ किया। संगठन की अध्यक्ष निशा सिंघल ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सखियों और परिवारों के स्नेह, प्रेम एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का उत्सव है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीत, मल्हार, झूला और लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उल्लासमय बना दिया। 'अरी बहना अखियां हैं प्यासी…', 'गौरा झूला झूल रही…', 'सावन में मोरनी बनकर…' और 'झूला तो पड़ गयो…' जैसे गीतों पर प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
आयोजन में मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें विजेता प्रतिभागियों को सुहाग चिन्ह एवं पौधे पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन राजेश अग्रवाल ने किया, जबकि संयोजन जहान्वी सिंघल ने संभाला। इस अवसर पर नीलम, जूही, गीता, मंजू, आरती, रेखा, बबीता, सुनीता, सरिता, पूनम, रिंकी, ग्रीष्मा, सुषमा, डॉली, प्रीति, जूली, रानी, रूपल, नेहा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन