Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: उंटगन नदी पर बांध बनने से अरबों मीटर जल हो सकेगा संचय, सिविल सोसाइटी ने जिपं अध्यक्ष से की मांग

Pragya News 24

Sat, Dec 23, 2023
Post views : 146

Agra. 'जनपद की सबसे महत्वपूर्ण नदी उटंगन की रिहावली स्थित टेल पर रेग्युलेटर और सेलुस गेट युक्त बांध बनवाया जाए जिससे कि नदी में यमुना के उफान से पहुंचने वाले अरबों घन मीटर पानी का संचय किया जाना संभव हो।' यह मांग सिविल सोसायटी ऑफ आगरा ने उठाई और इसे जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया के सामने रखी है।

सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के जनरल सेक्रेटरी अनिल शर्मा ने कहा कि बांध बन जाने से संचित विपुल जलराशि का उपयोग बाह तहसील के पिनाहट व बाह विकास खंडों और फतेहाबाद तहसील के फतेहाबाद विकासखंड गांवों के भूगर्भ जल के रिचार्ज को दृष्टिगत अत्यंत महत्वपूर्ण है। भूजल रिचार्ज का आधार जलभृत व्यवस्था (Aquifer) है और वह उटंगन नदी के पानी पर ही आधारित है। जलाशय से सूख चुकी जलभृत प्रणाली को सुधारा जा सकेगा। वहीं पंप से लिफ्ट कर फतेहाबाद कस्बे और शमशाबाद कस्बे तक ले जायी जा सकती है।

सिविल सोसायटी ऑफ आगरा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष को बताया गया कि अंतर्राज्यीय नदी होने के बावजूद उटंगन नदी के स्वाभाविक जल प्रवाह को फतेहपुर सीकरी के सीमांत खनुआ बांध में राजस्थान इरीगेशन विभाग के द्वारा पानी पहुंचना रोक रखा गया है। वहीं रही सही कसर प्रदेश के सिंचाई विभाग के सिंचाई कार्य तृतीय वृत्त के निचला खंड आगरा नहर के तंत्र की उदासीनता से हो गयी है। उटंगन और उसकी मुख्य सहायक खारी नदी पर सिंचाई विभाग की सहमति से लघु सिंचाई विभाग के द्वारा बनाये गये चेकडैम मानसून कालीन पानी थामने में अनुपयोगी साबित हो चुके हैं। करोडो की राशि खर्च कर बनाये गये इन चैकडैमों में से शायद ही कोई ऐसा हो जो कि सिल्ट से भरा नहीं हो।

चैकडैमों में लगाये जायें रेग्‍युलेटर

सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के जनरल सेक्रेटरी अनिल शर्मा का मानना है कि अब पानी को रोकने के साथ ही उसकी अतिरिक्त मात्रा को आगे के लिये डिस्चार्ज करना बडी जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह स्‍थानीय जरूरत के लिये चैक डैम बनाए जाने के विरुद्ध नहीं है किन्तु चाहते हैं कि इन्‍हें अब रेग्‍युलेटर और एस्केप युक्त किया जाए जिससे नदी की तलहटी में सिल्ट जमा होने की समस्या सीमित की जाये।

जिला पंचायत अध्यक्ष भदौरिया का भी मानना है कि इस बांध बनने से जहां मानसून काल में यमुना के उटंगन में पहुंचे उफान को संचित किया जा सकेगा वहीं अरनौटा के अपस्ट्रीम से नदी में पहुंचने वाली जगनेर की बंधियों की जलराशि सहित अन्य स्रोतों से आये पानी को भी संचित किया जा सकेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि आगामी प्रस्तावित मुख्यमंत्री की आगरा यात्रा में मुख्यमंत्री को रिहावली पर डैम की जरूरत को अवगत कराएंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन