Wed 07 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“बरषहिं सुमन देव मुनि बृंदा…” पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य राम बारात, आगरा बना राममय मां गौरा के पूजन को निकलीं जनकनंदिनी, सखियों संग नगर भ्रमण पर निकलीं सीताजी ‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’ ‘मीट एट आगरा’ बना फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां 168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार मेहंदी, संगीत और लगन से सजा अग्रवन, राम के हाथों में रची ‘सीता’ नाम की मेहंदी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भाकियू टिकैत युवा मोर्चा ने संवेन्दना व्यक्त कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जल्द करवाई की उठाई मांग

Pragya News 24

Mon, Jul 1, 2024
Post views : 45

आगरा। तहसील एत्मादपुर के गांव रूपधुन में पुलिस के उत्पीड़न से एक ही परिवार के दो भाइयों की मृत्यु की बाद से विभिन्न राजनैतिक दल संवेदना जताने के लिए पीड़ित परिवार के पास पहुँच रहे हैं। इसी क्रम में आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत (युवा मोर्चा) ने नगला रूप धन पहुंचकर पीड़ित परिवार के साथ गहरा दुख प्रकट किया।

भाकियू (टिकैत) आगरा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत पीड़ित परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। दोषी पुलिसकर्मियों ने दोनों भाईयों के साथ गलत किया। पहले भाई की मौत होने के बावजूद पुलिस ने मामले को हल्के में लिया जिस कारण दूसरे भाई ने भी आत्महत्या की। यह हृदय विदारक घटना है।

उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत इसमें कड़ा फैसला लेगी। इस दौरान सौरभ यादव, पंकज कुमार, अजीत ठाकुर, पंकज यादव, जेपी यादव, कुमार पाल सिंह सहित प्रतिनिधि मंडल के अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन