Wed 05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: संस्कृति माह में भारत विकास परिषद अमृतम ने किया राखी एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन

Pragya News 24

Sun, Aug 3, 2025
Post views : 42

आगरा। भारत विकास परिषद अमृतम् शाखा द्वारा संस्कृति माह के अंतर्गत एमराल्ड रेजिडेंसी, अमर बिहार, दयालबाग में राखी एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों ने पारंपरिक राखियों का निर्माण किया और सांस्कृतिक विषयों पर सुंदर चित्र बनाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। बच्चों के साथ-साथ मातृशक्ति की भी उत्साहजनक सहभागिता रही।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. रुचि विजय सिंघल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में भारतीय पर्वों के प्रति भाव जागृत करना और उनकी कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि दीपा गर्ग ने उपहार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (राम भाई), सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक साक्षी जैन, महिला सहभागिता उपाध्यक्ष रेखा राज अग्रवाल, अलका गुप्ता, प्रीति गोयल, साक्षी जैन आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन