Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पत्नी के पति के पास पहुँचते ही पति को याद आ जाती है प्रेमिका और फिर…

Pragya News 24

Sun, Mar 31, 2024
Post views : 66

आगरा। पुलिस परामर्श केंद्र में दो ऐसे मामले पहुंचे जिन्हें जानकर और सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाए हैं कि वह जब भी पति के पास जाती है तो पति को उसकी पुरानी प्रेमिका की याद आ जाती है जिसके चलते झगड़ा शुरू हो जाता है तो दूसरा मामला पति की बेवफाई का है। एक युवक ने तलाकशुदा महिला से शादी की और फिर शादी के बाद उसकी बेटी को अपनाने से मना कर दिया। शादी से पहले उसने तलाकशुदा महिला की 7 वर्ष की बेटी को अपनाने का वायदा किया था। पुलिस परामर्श केंद्र के काउंसलर का कहना है कि दोनों मामलों में तारीख दी गई है।

पहला मामला सदर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। सदर थाना निवासी युवती की शादी 2022 में जगदीशपुर क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा होने के चलते पत्नी 6 महीने से मायके में रह रही है। पत्नी का आरोप है कि वह जब भी अपने पति के समीप जाने का प्रयास करती है तो पति को प्रेमिका की याद आ जाती है और फिर पति कहता है वो कहां और तू कहां, तू मेरी जिंदगी में कहां से आ गई। विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट करता है तो वहीं दूसरी ओर पति का आरोप है की पत्नी झूठ बोल रही है। घर के काम न करने पड़े इसीलिए वह इस तरह की कहानी बनकर कह रही है।

दूसरा मामला भी सदर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से जोधपुर के एक युवक से हो गई। दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गयी और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। अब पत्नी का आरोप है कि पति ने प्रेम विवाह करने से पहले उसकी बेटी को अपनाने का वायदा किया था लेकिन वह अब अपने वायदे से मुकर रहा है। पीड़िता ने बताया 2012 में उसकी शादी हुई थी और 2018 में पति की मौत हो गई। पहले पति से उसे एक बच्ची थी। उस बच्ची की अभी उम्र 7 वर्ष है। 2022 में फेसबुक के माध्यम से जोधपुर के रहने वाले एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोस्ती प्रेम में बदल गई और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। शादी करने से पहले उसने अपने बारे में सब कुछ बताया और बेटी को अपनाने की बात भी रखी थी लेकिन शादी हो जाने के बाद युवक बेटी को अपने से मना कर रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन