Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: केमिकल कारोबारी की हत्या में शामिल एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ़्तार

Pragya News 24

Tue, Apr 2, 2024
Post views : 49

आगरा. हरीपर्वत थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर दिनदहाड़े घर में घुसकर डकैती और हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी से घटना में प्रयुक्त पल्सर, लूटी गई नगदी और एक तमंचा भी बरामद किया गया है।

पुलिस उपायुक्त नगर सूरज राय के मुताबिक केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता के घर दिनदहाड़े डकैती और हत्या की वारदात करने वाले आरोपियों में से एक आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राजू कुशवाहा नाम के रूप में हुई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली कि राजू कुशवाहा टीपी नगर इलाके से भागने की फिराक में है। पुलिस मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना हरीपर्वत पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी टीम ने जब राजू कुशवाहा को पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस मुठभेड़ के दौरान राजू कुशवाहा नाम के आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दिलीप गुप्ता कारोबारी के यहां वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी राजू कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त नगर सूरज राय ने बताया कि केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता की पत्नी एसएन हॉस्पिटल में मौत और जिंदगी से जूझ रही है। गिरफ़्तार आरोपी राजू कुशवाहा से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूटी गई नगदी और 315 बोर का एक देसी तमंचा और जिंदा कारतूस को भी बरामद किया है। दावा किया है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। फरार तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन