Sat 08 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: HOHO बसों का संचालन बंद होने से आगरा कमिश्नर नाराज़, कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के दिये निर्देश

Pragya News 24

Wed, Apr 17, 2024
Post views : 38

आगरा 16 अप्रैल। आज मंगलवार को मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में आगरा-मथुरा इलैक्ट्रिक बस सेवा के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। आगरा परिपेक्ष्य में अवगत कराया गया कि 100 बसों का संचालन हो रहा है। लोकल टूरिज्म के दृष्टिगत जनवरी माह से चलायी गयी 5 होप ऑन होप ऑफ बसों में बुकिंग में लगातार गिरावट आने पर मार्च माह में इन होहो बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। होहो बसों के संचालन बंद होने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई और संबंधित कंपनी को ब्लैक लिस्ट में डालने तथा मेट्रो या अन्य विभागों के समन्वय से इन बसों के चलाये जाने के निर्देश दिए। मथुरा में होहो बसों का संचालन जारी है लेकिन जागरूकता के अभाव में होहो बुकिंग में लगातार गिरावट आ रही है। इस पर मंडलायुक्त महोदया ने नाराजगी जतायी। मथुरा में आने वाले पर्यटकों को होहो बसों के प्रति जागरूकता बनाने के लिए गंभीरता से काम करने एवं पर्याप्त प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।

ई बसों में ईटीएम मशीनों से क्यू आर कोड के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुकिंग अर्बन ट्रांसपोर्टेशन से स्वीकृति आने के बाद ही शुरू हो सकेगी। क्यू आर कोड को 'मेरा आगरा' सिटी एप से एकीकृत करने के निर्देश दिए। वहीं वन यूपी वन कार्ड (डिजीटल पैमेन्ट कार्ड) को लेकर अवगत कराया गया कि मार्च माह तक कुल 1277 कार्ड की बिक्री हो चुकी है। जिससे लगभग 5.50 लाख का रिचार्ज कर 17714 टिकट निर्गत किए जा चुके हैं। डिजीटल पैमेन्ट को और प्रभावी बनाने के लिए लगातार कैंप चलाकर और ई बसों में भी यात्रियों को इसके प्रति जागरूक बनाते हुए इसी अप्रैल माह में लगभग 8 से 9 हजार कार्ड बिक्री का लक्ष्य प्राप्ति करने का निर्देश दिया गया। जबकि मथुरा में लगभग 3 हजार कार्ड बिक्री का लक्ष्य दिया गया।

फतेहाबाद रोड़ और एमजी रोड़ पर अनुबंधित कंपनी द्वारा 20 यात्री शेल्टर बनाये जाने थे जिसमें से 12 शेल्टर बनाये जा चुके हैं जबकि शेष शेल्टर बनाने से अनुबंधित कंपनी द्वारा मना कर दिया गया है। जिसके लिए कंपनी को ब्लैक लिस्ट में डालने हेतु नोटिस भेजा चुका है। मंडलायुक्त द्वारा अनुबंधित कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि बन चुके 12 शेल्टरों को पूर्ण तरीके से क्रियाशील बनाते हुए बस के रूट वाइज टाइम टेबल का स्टेटिक चार्ट/बोर्ड लगाया जाए। शेष शेल्टरों का निर्माण स्मार्ट सिटी/नगर निगम द्वारा कराया जाए। मथुरा में 18 यात्री शेल्टर बनाये गये हैं। इन शेल्टरों को भी पूर्ण क्रियाशील बनाकर ई बस का रूट-टाइम टेबल बोर्ड लगाने तथा शेल्टरों पर ही ई बसों के रूकने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पर्यटकों की सुविधा हेतु आगरा कैंट से ताजमहल तक बसों का संचालन किया जा रहा है। बेहतर सुविधाएं देने हेतु दो कार्मिकों की तैनाती भी की गयी है लेकिन ई बसें आगरा कैंट रेलवे स्टेशन की पूर्व पार्किंग पर खड़ी न होकर लगभग 500 मीटर दूर पहले ही खड़ी होती हैं जिससे पर्यटकों को अपने सामान के साथ काफी पैदल चलना पड़ता है। बैठक में मौजूद एसीपी ट्रैफिक को निर्देश देते हुए इस समस्या का निराकरण कराते हुए रेलवे स्टेशन पर पूर्व की पार्किंग से ही बसों का संचालन करने के निर्देश दिए गये। आगरा एयरपोर्ट पर 3 ई बसों का संचालन हो रहा है। पहले आगरा एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 9 फ्लाइट होती थीं लेकिन अब सिर्फ 3 फ्लाइट ही होती हैं जिससे ई बसों की आय में गिरावट आ रही है। इसे लेकर आगरा एयरपोर्ट पर सिर्फ 2 बसों का संचालन करने एवं भविष्य में आवश्यकतानुसार बढ़ाने के निर्देश दिए।

ई बसों से प्राप्त होने वाली आय की समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि प्रदेश की समस्त ई बस डिपो के सापेक्ष जनवरी 2024 माह में आगरा का सकल घाटा सबसे कम दूसरे स्थान पर है। वहीं लोडफैक्टर अर्जित करने में आगरा पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। अक्टूबर 2023 से मार्च 2024 तक अब तक कुल 274 यात्री बेटिकट पकड़े गये हैं। इस प्रकरण में परिचालकों पर दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए 10.58 लाख जुर्माना वसूला गया है। अवैध रूप से चल रहे ऑटो/रिक्शा के खिलाफ कार्यवाही को लेकर एसीपी ट्रैफिक द्वारा अवगत कराया गया कि अनाधिकृत एवं अवैध रूप से चल रहे वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गत माह में 300 से भी ज्यादा वाहनों को सीज किया जा चुका है। नगर निगम के सहयोग से सड़कों के किनारे हो रहे अतिक्रमण को हटाने और थाना पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अनाधिकृत वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। बेहतर नगरीय ई बस संचालन हेतु विभिन्न मार्गों पर ई बसों का किराया ऑटो/रिक्शा के समतुल्य किये जाने के निर्देश दिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन