Sun 04 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अग्र मिलन समिति कर्मयोगी ने अग्रसेन जयंती पर लगाया विशाल रक्तदान शिविर

Pragya News 24

Tue, Aug 26, 2025
Post views : 45
  • 103 यूनिट रक्त एकत्रित, समाज सेवा के संकल्प के साथ लोगों ने किया बढ़-चढ़कर सहभाग

आगरा। अग्र मिलन समिति कर्मयोगी द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत रविवार को कमला नगर स्थित लोकहितम ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और समाजसेवी कामता प्रसाद अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

अध्यक्ष पवन बंसल ने बताया कि महज चार घंटे चले इस शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज सेवा की मिसाल पेश की। कुल 103 यूनिट रक्तदान हुआ।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, इससे बड़ा कोई परोपकार नहीं हो सकता। अग्रसेन जयंती पर समाज ने जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह अनुकरणीय है।
लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि रक्तदान करना जीवन बचाने का सबसे सरल और पवित्र माध्यम है। अग्र समाज ने हमेशा सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर महासचिव संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रमेंद्र गर्ग, हरीश गोयल, पवन अग्रवाल और दिनेश चंद मंगल, सचिव सुमित गर्ग, संचित गोयल, सचिन अग्रवाल और उमेश सिंघल, अंकेक्षक सचिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, पार्षद कंचन बंसल, अशोक अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, संयोजक अरुण अग्रवाल, संजय गुप्ता, हर्ष कुमार, शिल्पी गर्ग, इंदु विज, मोनू सिंघल, सतीश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन