Wed 05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अग्र माधवी महिला मंडल ने सावन में रचाया स्नेह का मायका

Pragya News 24

Sun, Aug 3, 2025
Post views : 42
  • माधवी अग्र महिला मंडल ने अनाथ बेटियों को दिया स्नेह, सुरक्षा और सम्मान का अहसास
  • झूले, मेंहदी, राखी और “नानी तेरी मोरनी…” से महका दो दिवसीय आयोजन
  • समाजसेवियों ने अपनी कलाई पर बंधवाई नेह की डोर दिया रक्षा का वचन

आगरा। श्रावण मास की ममतामयी छांव में माधवी अग्र महिला मंडल द्वारा आयोजित वार्षिक कार्यक्रम “माधवी बेटियों का मायका” एक बार फिर भावनाओं, परंपरा और सामाजिक ज़िम्मेदारी का अद्भुत संगम बन गया। लोहा मंडी स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित इस विशेष आयोजन में हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, ईटानगर आदि शहरों से उन अनाथ बेटियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जिनके विवाह इसी संस्था द्वारा कराए गए थे। अब विवाहित जीवन में आगे बढ़ रहीं इन बेटियों के लिए सावन के इस मौसम में यही घर, यही समाज मायके का रूप ले लेता है।

अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल, सचिव ऊषा बंसल, कोषाध्यक्ष आभा जैन, संयोजक नमित गोयल सह संयोजक श्वेता अग्रवाल ने तिलक लगाकर और आरती करके बेटियों का स्वागत ममतामई बाहें फैला कर किया। अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में बेटियों के हाथों में मेंहदी रचाई गई, झूले डाले गए, सावन गीतों की गूंज के साथ हंसी-मजाक और खेलों का आयोजन हुआ। संस्था की महिला सदस्याएं एक पूरी रात बेटियों के साथ बिताकर उनके सुख-दुख साझा करती हैं, और उन्हें मां के दुलार से सराबोर करती हैं।

रक्षाबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत बेटियों ने समाज के प्रबुद्ध पुरुषों को राखी बांधकर रक्षा, सम्मान और संरक्षण का वचन प्राप्त किया। मुख्य अतिथि नीतेश अग्रवाल, फूलचंद, उमा शंकर, ओम प्रकाश, सुरेश चन्द गर्ग, मोहनलाल अग्रवाल, बीडी अग्रवाल, सुमन प्रकाश जैन (मुंबई), सुरेश चन्द अग्रवाल, राकेश गर्ग ने अपनी कलाइयों पर रेशम की डोर बंधवाई।

इस मौके पर नितेश अग्रवाल ने कहा कि माधवी अग्र महिला मंडल द्वारा आयोजित 'बेटियों का मायका' कार्यक्रम न केवल समाज के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी की याद दिलाता है, बल्कि यह दर्शाता है कि बेटियां कहीं की भी हों, यदि समाज उन्हें अपनाए, तो हर सावन उनका मुस्कुराता हुआ पर्व बन सकता है। मेरे लिए यह कार्यक्रम केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि एक सच्ची सामाजिक क्रांति है। जिन बेटियों को कभी मां-बाप का साया नहीं मिला, आज उन्हें मायके का दुलार, बहनों की बातें और भाई की कलाई मिली, इससे बड़ा पुण्य समाज में और क्या हो सकता है।

सुरेश चंद गर्ग ने कहा कि बेटियों को मायके जैसा स्नेह देना, उन्हें राखी, मेंहदी, झूला और नानी का दुलार देना यह केवल परंपरा का निर्वहन नहीं, बल्कि उनके आत्मसम्मान को पुनर्स्थापित करने का प्रयास है।

विदाई सोमवार को
सचिव ऊषा बंसल ने बताया कि 4 अगस्त, सोमवार को विदाई समारोह आयोजित होगा, जहां सभी बेटियों को स्नेह और आशीर्वाद के साथ उनके घरों को विदा किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में ऊषा अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, संरक्षक सदस्य रजनी अग्रवाल, संगीता अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन