Thu 06 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पहलगाम में हुए आतंकी घटना का अग्रवाल महासभा ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन, सभी हिन्दुओं से एकजुट होने की अपील

Pragya News 24

Thu, Apr 24, 2025
Post views : 34

आगरा। सरकार आतंक को भारत से जड़ से खत्म करे। व्यापारी वर्ग हर तरह से सरकार के साथ खड़ा है। 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने जिस बेरहमी से धर्म पूछकर लोगों की हत्या की है, उसके लिए हर सजा छोटी है। आतंकियों के साथ आतंक की फैक्ट्री पाकिस्तान को जब तक सबक नहीं सिखाया जाएगा, आतंक खत्म नहीं होगा।

अग्रवाल महासभा द्वारा आज लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आतंकी हमले में मृतक लोगों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजली दी। साथ ही हाथों में काली पट्टी बांधकर दुनिया भर में फैले आतंकियों का विरोध किया। महासभा के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि इस आतंकी घटना से देश का हर व्यक्ति दुखी और आक्रोशित है। सरकार के कदम सराहनीय है, लेकिन अब देश आतंक की फैक्ट्री को नेस्तनाबूत देखना चाहता है। अब आतंक की फैक्ट्री को बंद करने का समय आ गया है।

महामंत्री विष्णु विहारी गोयल ने कहा कि तंक की जड़ों को समाप्त करने पर ही भारत से आतंक की समस्या समाप्त होगी। इस अवसर पर महासभा के सदस्यों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत माता के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष रामरतन मित्तल, संरक्षक सुरेश चंद गर्ग, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, डॉ. मंजू बंसल, सुभाष गर्ग, कुलवन्त मित्तल, वीरेन्द्र गोयल, सतेन्द्र अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, अशोक कुमार गोयल, महेन्द्र बंसल, नन्द नन्दन गर्ग, संतोष अग्रवाल, जवाहर लाल सिंघल, अजय जैन, सौरभ जैन, अनिल अग्रवाल, गजेन्द्र अग्रवाल, कृष्ण मुरारी गोयल, बीएन अग्रवाल, डीके बंसल मनीष गोयल आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन